अपडेटेड 13 October 2024 at 08:47 IST

Tulsi: इस जगह न लगाएं तुलसी का पौधा, मिलने लगेंगे बुरे संकेत

Tulsi plant vastu tips in hindi: क्या आप जानते हैं तुलसी का पौधा किन जगहों पर नहीं रखना चाहिए, जानते हैं इस लेख के बारे में...

Tulsi: इस जगह न लगाएं तुलसी का पौधा, मिलने लगेंगे बुरे संकेत | Image: shutterstock

Tulsi plant vastu tips in hindi: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा, उसके पत्ते और जड़ें, तीनों ही बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। वहीं मानता है कि यदि तुलसी के पौधों की जड़ों को तिजोरी में रखा जाए तो इससे तिजोरी हमेशा भरी रह सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पौधा किन जगहों पर नहीं रखा जाता? बता दें कि तुलसी के पौधे को घर पर रखने कुछ नियम होते हैं। यदि गलत तरीके से पौधे को घर में रखा जाए तो इससे घर में नकारात्मक उर्जा आ सकती है। ऐसे में इन तुलसी के वास्तु टिप्स के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) कहां नहीं रखना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…  

तुलसी के पौधे को किन जगहों पर न लगाएं?

  1. व्यक्ति को तुलसी का पौधा कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। हमेशा गमले या उच्च स्थान पर ही लगाना चाहिए। बता दें कि जमीन पर तुलसी का पौधा लगाना अशुभ होता है। ऐसे में ये गलती करने से बचें। 
  2. तुलसी के पौधे को अंधेरी जगह पर भी रखने से बचें। इस पौधे के लिए रोशनी और धूप दोनों ही बेहद जरूरी हैं।
  3. तुलसी के पौधे को कभी भी शमी के पौधे के पास नहीं लगना चाहिए। यदि आपके घर में ये दोनों पौधे मौजूद हैं तो इन दोनों में कम से कम 4 से 5 फीट की दूरी मेंटेन करके रखें। 
  4. तुलसी के पौधे को छत पर भी नहीं रखना चाहिए। हालांकि आज के समय में ज्यादातर लोग तुलसी के पौधे को छत पर ही रखते हैं। ऐसे में आप बालकनी या आंगन में रखने से बचें। 
  5. तुलसी के पौधे को कभी भी बेसमेंट में भी नहीं लगना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है। साथ ही शुभ कार्यों में रुकावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें - Papankusha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी व्रत पर मंत्र, आरती और चालीसा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 October 2024 at 08:47 IST