अपडेटेड 25 July 2024 at 23:24 IST
Tulsi Plant Niyam: ये लोग भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा, फायदे की बजाय हो सकता है भारी नुकसान
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि हिंदू धर्म में पवित्र और पूजनीय माना जाने वाला तुलसी का पौधा हर किसी को नहीं लगाना चाहिए। नहीं फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है।
Tulsi Paudha Lagane Ke Niyam: हिंदू धर्म में पवित्र और पूजनीय पौधों की लिस्ट में शामिल तुलसी का पौधा बहुत ही खास माना जाता है। यह न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि आयुर्वेदिक रूप में भी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक जिस भी घर में तुलसी का पौधा होता है वहां विष्णु जी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी को घर में लगाने के कुछ नियम होते हैं, जिनका अगर पालन न किया जाए तो इसके फायदे होने के बजाय नुकसान भी हो सकते हैं।
दरअसल, हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय और पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में लगाना बेहद शुभ होता है, लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि तुलसी का पौधा हर किसी के लिए शुभ नहीं होता है। कुछ लोगों को भूलकर भी घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए नहीं तो आपको ये हानि भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि लोगों को नहीं लगाना चाहिए तुलसी का पौधा और नियमों का रखें ध्यान।
ऐसे लोग भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा
इस दिन भूलकर भी घर न लाएं तुलसी का पौधा
अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो भूलकर भी रविवार के दिन तुलसी का पौधा घर न लाएं और न ही इस दिन तुलसी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे लोगों को नहीं लगाना चाहिए तुलसी का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिन घरों में शराब का सेवन किया जाता है, वहां तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से घर अशुद्ध रहता है और अशुद्ध माहौल में तुलसी या किसी भी पूजनी चीज की पूजा नहीं की जाती। ऐसे ध्यान रखें कि अगर आपके घर में शराब है सेवन किया जाता है तो भूलकर भी तुलसी के पवित्र पौधे को घर न लाएं।
कैसे लगाएं पौधा
तुलसी का पौधा लगाते समय रहे कि इसे कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा हमेशा किसी गमले में ही लगाया जाता है और गमले पर स्वास्तिक का निशान अवश्य बनाएं।
इन लोगों को भी नहीं लगाना चाहिए तुलसी का पौधा
इसके अलावा जिन लोगों के घर में मांसाहारी भोजन बनता हैं और उसका सेवन किया जाता है, उन लोगों को भूलकर भी तुलसी का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है और भगवान पूजा के लिए घर में सात्विकता का होना बेहद जरूरी है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 25 July 2024 at 23:24 IST