Tulsi: व्यक्ति को भूलकर भी इस वक्त नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी की मंजरी, वरना...
Tulsi manjari niyam in hindi: क्या आप जानते हैं तुलसी की मंजरी को किस वक्त तोड़ना नहीं चाहिए? अगर नहीं तो जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
Tulsi manjari niyam in hindi: वैसे तो हमारे हिंदू धर्म में कई ऐसे पेड़ पौधे हैं, जिनकी पूजा की जाती है और उनकी मान्यताएं भी बहुत हैं। उन्हीं पेड़ पौधों में से एक है तुलसी का पौधा। तुलसी का पौधा जितना पवित्र है उतना ही महत्वपूर्ण भी माना गया है। लोग इसे अपने घर में रखते हैं, जिससे कि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी की मंजरी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। लेकिन अक्सर लोग जानकारी की कमी के कारण तुलसी की मंजरी को गलत समय पर तोड़ते हैं, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि तुलसी की मंजरी को कब तोड़ें।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी की मंजरी को कब तोड़ना चाहिए और कब नहीं तोड़ना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
तुलसी मंजरी को कब न तोड़ें?
- बता दें कि तुलसी की मंजरी को माता तुलसी का नाखून माना जाता है। ऐसे में उन्हें तोड़ना बेहद ही जरूरी होता है। ज्योतिष की मानें तो तुलसी की मंजरी को तुरंत निकलते ही तोड़ देना चाहिए। लेकिन इसे कभी भी शाम के वक्त नहीं तोड़ना चाहिए वरना इससे माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।
- इससे अलग तुलसी की मंजरी को कभी भी रविवार के दिन या एकादशी के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। कहते हैं इन दोनों दिनों में तुलसी के पत्तों को भी नहीं छुआ जाता ना ही उस पर जल चढ़ाया जाता है।
- वहीं तुलसी की मंजरी को कभी भी मंगलवार के दिन भी नहीं तोड़ना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन यदि दूसरे की मंजरी को तोड़ा जाए तो घर में समस्या आ सकती है।
- बता दें कि तुलसी की मंजरी को तोड़ने के लिए नाखून का इस्तेमाल नहीं किया जाता है वरना इससे भी घर में अशांति आ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 November 2024 at 17:29 IST