अपडेटेड 12 January 2026 at 14:58 IST
Tuesday Mantras: मंगलवार के दिन जरूर करें इन विशेष मंत्रों का जाप, मंगलदोष के अशुभ प्रभाव होंगे दूर; पूरी होंगी मनोकामना
Tuesday Mantras: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Tuesday Mantras: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। मंगलवार का दिन असीम शक्ति, साहस और भक्ति के प्रतीक हनुमान जी और साहस के कारक मंगल देव का माना जाता है। यदि आपकी कुंडली में 'मंगल दोष' है, कार्यों में बाधाएं आ रही हैं या आप मानसिक अशांति से जूझ रहे हैं, तो मंगलवार के दिन किए गए विशेष मंत्रों का जाप आपके जीवन की दिशा बदल सकता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मंत्र
जिन जातकों की कुंडली में मंगल भारी होता है, उन्हें विवाह में देरी, संपत्ति विवाद या अत्यधिक क्रोध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके निवारण के लिए मंगल देव के इस मंत्र का जाप करना फलदायी होता है। इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
- मंत्र- ॐ अं अंगारकाय नमः
संकटों से छुटकारा पाने के लिए मंत्र जाप
हनुमान जी को 'संकटमोचन' कहा जाता है। यदि आप किसी बड़ी मुसीबत में फंसे हैं या शत्रुओं से भयभीत हैं, तो इस मंत्र का जाप करें। इससे सभी बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है।
- मंत्र- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्
ये भी पढ़ें - Magh Pradosh Vrat 2026 Kab Hai: 15 या 16 जनवरी कब रखा जाएगा माघ महीने का पहला प्रदोष व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
आरोग्य के लिए मंत्र जाप
अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहते हैं तो आप हनुमान चालसी के इस चौपाई का पाठ जरूर करें। यह रामबाण माना जाता है। इस चौपाई का आप 21 बार जाप करें।
- नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।
कार्य सिद्धि के लिए मंत्र जाप
अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो आप इस मंत्र का जाप विधिवत रूप से करें। इससे व्यक्ति के सभी काम सिद्धि हो सकते हैं।
- मंत्र - ॐ नमो भगवते पंचवदनाय पूर्वकपिमुखाय सकलशत्रुसंहारकाय स्वाहा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 January 2026 at 14:58 IST