अपडेटेड 8 March 2026 at 07:35 IST

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों को रंग पंचमी पर मिलेगा किस्मत का साथ, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: रंग पंचमी पर नवपंचम राजयोग से कुछ राशियों को आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। बड़ा ही पॉजिटिविटी से भरा आज का दिन रहने वाला है, जानें आप आपकी जिंदगी में क्या नया शुरू होने का योग बन रहा है। जानें सभी राशियों का राशिफल

आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज 8 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो रंग पंचमी के रूप में मनाई जा रही है। इस दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र के साथ व्याघात और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आज राधा-कृष्ण की कृपा से कुछ राशियों के जीवन में बड़ा पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं। इनकी राशि में खुशियों और अवसरों की दस्तक का संकेत दे रहे हैं। 

मेष: ये जातक आज फैसले टालने से बचें, तर्क लगाकर ही बातों का जवाब दें। आपकी जिंदगी में आज नया रास्ता खुलने जा रहा है। 

वृषभ: आपको करियर या आर्थिक योजना में छोटी शुरुआत करनी चाहिए, जो आगे जाकर बड़ा लाभ देगा। धैर्य रखें।

मिथुन: आज आप अपनी छिपी भावनाओं को उजागर कर पाएंगे। भ्रम से बचें, समय के साथ-साथ चीजें साफ समझ में आने लगेगी।

कर्क: संतुलन और निष्पक्षता भाव से आप आज सही फैसला ले पाएंगे। ईमानदारी से निर्णय लें, परिस्थितियां संतुलित होंगी।

सिंह: पहले से सोची हुई कोई खास चीज पर आज फैसला लिया जा सकता है। चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करें।

कन्या: नई शुरुआत होने जा रही है। विश्वास के साथ आगे बढ़ें। सेहत अच्छी रहेगी। नई खुशियां दस्तक देने जा रही है।

तुला: पुरानी यादों के चलते उस व्यक्ति के प्रति जुड़ाव महसूस करेंगे। अतीत से सीखें, वर्तमान पर फोकस करें।

वृश्चिक: आज का दिन प्रगति का संकेत दे रहा है। दृढ़ संकल्प से चुनौतियां पार करें। खुद के निर्णय पर भरोसा रखें।

धनु: आज आपको संतुलन रखने की जरूरत है। प्राथमिकताएं तय करें। जो पहले जरूरी उस काम को पहले करें।

मकर: कुछ उलझनों का सामना आपको करना पड़ सकता है। दीर्घकालिक लक्ष्यों पर विचार करें। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।

कुंभ: अगर अपने साथियों की सलाह से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। सहयोग बढ़ाएं। भरोसा दिखाने की जरूरत है।

मीन: आज कोई नई चीज सीखने का अवसर मिलेगा। मेहनत से लाभ होगा। कामचोरी से बचें।

आज रंग पंचमी पर सकारात्मक ऊर्जा दिन भर बनी रहेगी। लेकिन यह भविष्यवाणी सामान्य जानकारी पर आधारित है। बड़े निर्णयों के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें।

यह भी पढ़ें : इन चीजों से घर पर तैयार करें फेस ब्लीच; लौट आएगा खोया नूर

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 07:24 IST