अपडेटेड 25 January 2026 at 10:32 IST
Aaj Ka Rashifal: धन लाभ के योग, मेहनत से खुल सकते हैं नए अवसर के द्वार; कैसा रहेगा आपका दिन?
आज का दिन जहां कुछ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं, तो वहीं कुछ को बचत का खास ख्याल रखना होगा।
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां कुछ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं, तो वहीं कुछ को बचत का खास ख्याल रखना होगा। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों और आध्यात्मिक कार्यों के लिए दिन शुभ है। परिवार में किसी तरह के वाद-विवाद से बचें। बिजनेस से जुड़े लोगों को थोड़ा संभलकर फैसले लेने होंगे। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और नई शुरुआत से भरा रहेगा। आपके काम में तेजी से प्रगति होगी। लंबी समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धैर्य और समझदारी से हर परिस्थिति का सामना करें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अहम रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने से पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। आपके लिए दिन नए अनुभव और अवसर लेकर आएगा। खुद पर पूरा भरोसा रखकर किसी काम की शुरुआत करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संवेदनशील और भावनात्मक गहराई से भरा रहेगा। किसी करीबी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने इरादे साफ रखें और नकारात्मकता से कोसो दूर रहें। आपको सामाजिक संपर्क का लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी एनर्जी का सही दिशा में इस्तेमाल करें। छात्रों के करियर में परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। लव लाइफ में अनावश्यक तनाव लेने से बचें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बीतेगा। बिजनेस में किसी खास निर्णय को लेकर असमंसज की स्थिति बन सकती है। किसी पुराने कामकाज के पूरा होने पर आनंद की अनुभूति होगी। योग से आप मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समझदारी से भरा रहेगा। साझेदारी से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। जीवनशैली में बदलाव लाने से कामयाबी हासिल हो सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी और कोई नई डील हाथ लग सकती है। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है। निजी रिश्तों में थोड़ी सावधानी की जरूरत पड़ सकती है। किसी भी निवेश के बारे में सोच-समझकर निर्णय लें। रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती है, जितना जल्दी हो सकते बातचीत से सुलझा लें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। पेशेवर जीवन में उन्नति की उम्मीद है। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लग सकता है। फैमिली बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती है। किसी शुभ समाचार के भी आसार हैं।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ प्रदान करेगा। आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा हो सकती है। माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखें। दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बचत पर ध्यान केंद्रित करें। घर में सुख-साधनों का आगमन हो सकता है।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज के दिन आपकी रुचि आध्यात्मिक कार्यों में रहेगी। प्रेम संबंधों में तालमेल बना रहेगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। संतान से जुड़ी किसी बात की चिंता सता सकती है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 January 2026 at 10:32 IST