अपडेटेड 9 March 2025 at 06:31 IST
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर आज का दिन पड़ सकता है भारी, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे; पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 9th March 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal: आज यानी रविवार, 9 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स से अच्छा मुनाफा हो सकता है, लेकिन मन में थोड़ी चिंता हो सकती है। नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें और घूमने का प्लान बनाएं।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन ठीक रहेगा। मन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए खर्च करते वक्त सावधानी रखें। परिवार में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें और शांत रहें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप करियर या बिजनेस में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। काम में तरक्की के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताएं और गाड़ी चलाते वक्त ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन बिजनेस से मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं और ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें और पढ़ाई पर ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। करियर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई भी काम करने से पहले सोच-समझकर करें। परिवार के साथ समय बिताएं।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में लाभ हो सकता है और बिजनेस में भी फायदा होगा। बड़े फैसले सोच-समझकर लें। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें और उधारी से बचें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको कुछ नया मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचें और ज्यादा खर्च न करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन ठीक रहेगा। तनाव से परेशानी हो सकती है, लेकिन बिजनेस में फायदा हो सकता है। कर्ज देने से बचें और परिवार की सलाह लें। सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है और ऑफिस में विवाद हो सकते हैं। धैर्य रखें और किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस और नौकरी में फायदा हो सकता है। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन सेहत में हल्की समस्या हो सकती है। पार्टनर के साथ समय बिताएं और गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके काम आज पूरे होंगे और बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में आपकी तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन ठीक रहेगा। बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। लड़ाई-झगड़े से बचें और सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए शांत रहें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 9 March 2025 at 06:31 IST