अपडेटेड 9 December 2024 at 06:47 IST

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, इन्हें मिलेगी खुशखबरी; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9th December: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज यानी सोमवार, 9 दिसंबर 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन ज्यादा खर्च से बचें। निवेश के लिए अच्छा दिन है। संपत्ति खरीदने का योग है। नौकरी करने वालों का दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। रिश्तों में किसी को खुद पर हावी न होने दें। परिवार का साथ मिलेगा और यात्रा का योग है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, और बिजनेस व नौकरी में तरक्की के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नए लोगों से मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें और सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में काम को ध्यान से करें और बिजनेस में किसी भी फैसले से पहले दो बार सोचें। मानसिक तनाव हो सकता है। यात्रा पर जाने का योग है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में किसी बड़ी जिम्मेदारी का सामना कर सकते हैं। मन को शांत रखें, वरना मानसिक तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रिश्तों में वक्त दें और सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, लेकिन सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। किसी भी व्यक्ति की सोच को खुद पर हावी न होने दें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए धन निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को काम की सराहना मिल सकती है। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। पैसों के लेन-देन से बचें और लव लाइफ में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं, इसलिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। यात्रा का योग है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार के साथ समय बिताएं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। बिजनेस में बड़ा निवेश न करें। ऑफिस में टीम के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। सेहत का ध्यान रखें और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। नौकरी करने वालों को ऑफिस से खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ में संतोषजनक स्थिति रहेगी। किसी से बहस करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें और पार्टनर के साथ समय बिताएं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। अपने डर को काबू में रखें, सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में मुनाफा मिलने के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा और मन को शांत रखें। घूमने का प्लान बन सकता है।

ये भी पढ़ें: Fenugreek Seeds: मेथी के दाने का पानी पीने से सेहत को होंगे कई फायदे, जानिए सेवन का तरीका

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 9 December 2024 at 06:47 IST