अपडेटेड 6 March 2025 at 06:48 IST
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा प्यार में धोखा, इनकी बढ़ेगी मुश्किलें; पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6th March 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 6 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अहम रहेगा। जो काम पहले से रुके थे, वे आज पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन सेहत में थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताएं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने का योग है। परिवार में किसी मुद्दे पर बात हो सकती है, लेकिन शांत रहें। आज आप किसी नए व्यक्ति से भी मिल सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन ज्यादा सोचने से बचें। बिजनेस में तरक्की हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं और यात्रा पर भी जा सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन दोस्तों के साथ समय बिताने से आराम मिलेगा। पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। बिजनेस में अच्छा समाचार मिल सकता है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। किसी भी निर्णय पर सोच-समझ कर काम लें। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में निवेश करने का समय है, लेकिन खर्च कम रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह अच्छा समय है। जो काम पहले रुके थे, वे आज पूरे हो सकते हैं। कर्ज देने से बचें और बोलने में सावधानी रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मन अशांत रहेगा, इसलिए ज्यादा बात करने से बचें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है और ऑफिस में बहस हो सकती है। शांति बनाए रखें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप बीमार हैं, तो आज सेहत में सुधार हो सकता है। नौकरी में अच्छा काम करें। परिवार से सलाह मिल सकती है। पार्टनर के साथ समय बिताएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण हो सकता है। बिजनेस में बड़ा निवेश कर सकते हैं, लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-समझ लें। आज घूमने जा सकते हैं और दोस्तों के साथ समय बिताएं। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को आज शांत रहने की जरूरत है। आज कुछ परेशानी आ सकती है, इसलिए खुद को काबू में रखें। किसी की बातों में न आएं। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 06:48 IST