Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4th May: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: Unsplash

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शनिवार, 4 मई 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत करने वाला दिन साबित हो सकता है। आज किसी प्रकार का मानसिक तनाव हो सकता है। बिजनेस में आज कोई बड़ा निवेश न करें। ऑफिस में टीम के साथ बनाकर रखें। सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों के साथ समय बिताएं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको किसी भारी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज मन को शांत रखें, वरना मन मुटाव हो सकते हैं। विद्यार्थी आज पढ़ाई जरूर करें। रिश्तों को वक्त दें। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। किसी भी व्यक्ति की सोच को खुद पर हावी न होने दें। आज बिजनेस में नुकसान होने के आसार हैं। इसलिए आज धन निवेश करने से बचें। नौकरी पेशा लोगों को आज उनके काम के लिए सराहना मिल सकती है। परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। अपने डर पर काबू रखें। आज आपके सभी रुके हुए काम बन जाएंगे। बिजनेस में मुनाफा मिलने के योग है। परिवार का साथ मिलेगा। मन को शांत रखें। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा। आज आपको बिजनेस भी खूब मुनाफा हो सकता है। ज्यादा धन खर्च करने से बचें। आज कहीं पैसा निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। संपत्ति खरीदने का योग है। नौकरी करने वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बिजनेस में कोई भी निर्णय बिना सोचे समझे न लें। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। किसी भी रिश्ते को खुद पर हावी न होने दें। परिवार का साथ मिलेगा। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको ऑफिस से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी के साथ आज बहस करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ समय बिताएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को न मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें। आज आपको कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। सेहत में थोड़ी परेशानी देखने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। आज दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में तरक्की मिलने का योग है। परिवार का साथ मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। सेहत का ध्यान जरूर रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में हर काम को बेहद ध्यान से करें। बिजनेस में कोई भी फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है। यात्रा पर जाने का योग है।

कुंभ राशि  (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में आज तरक्की हो सकती है। आज पैसों के लेनदेन से बचें। लव लाइफ में थोड़ी अड़चने आ सकती हैं। इसलिए पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। यात्रा पर जाने का योग है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा। आज आपको बिजनेस भी खूब मुनाफा हो सकता है। ज्यादा धन खर्च करने से बचें। आज कहीं पैसा निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। संपत्ति खरीदने का योग है। नौकरी करने वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

ये भी पढ़ें: Skin Care: स्किन के खराब टेक्सचर ने छीन ली है चेहरे की रौनक? अपनाएं ये टिप्स; जल्द दिखेगा असर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 May 2024 at 06:21 IST