Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31st May: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: Shutterstock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शुक्रवार, 31 मई 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप बिजनेस या करियर को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। करियर में तरक्की मिलने का योग है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी भी तरह का तनाव आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। वहीं, आज आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। किसी को आज कर्ज न दें। किसी विषय पर परिवार की सलाह मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी दिक्कत-परेशानी वाला दिन साबित हो सकता है। आज बिजनेस में भी आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए उन्हें नजरअंदाज करें। आज धैर्य से काम लें।

कर्क राशि  (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स मिलने से मुनाफा मिलेगा आज आपका मन कुछ अशांत रह सकता है। नौकरी में अड़चनें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। कहीं घूमने के लिए आज का दिन अच्छा है।

सिंह राशि  (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में कुछ नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। करियर को लेकर कोई अच्छी खबर आ सकती है। किसी भी काम को करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। आज धैर्य से काम लें। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि  (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस-नौकरी में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ मन मुटाव हो सकते हैं। सेहत में थोड़ी दिक्कत देखने को मिल सकती है। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है। किसी के साथ आज लड़ाई में न पड़ें। सेहत का ध्यान जरूर रखें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशिवालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से रुके हुए कई काम आज बन जाएंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज सेहत को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में किसी तरह की कोई पावर मिल सकती है। वहीं, बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा मिलने का योग है। पैसों के लेन-देन से बचें। ज्यादा खर्च न करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों का आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में कई तरह के लाभ हो सकते हैं। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा होगा। कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। पैसों के लेन-देन से बचें। किसी को पैसे उधार देने से पहले सोच विचार जरूर करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में दिन अच्छा बितेगा। बिजनेस में मुनाफा मिलने के योग हैं। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थी हैं तो आज के दिन पढ़ाई जरूर करें। आज ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। परिवार के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: शुगर लेवल को फौरन बढ़ा देती हैं खाने की ये चीजें, Diabetes के मरीजों के लिए है खतरनाक; बना लें दूरी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 31 May 2024 at 06:37 IST