अपडेटेड 2 May 2024 at 06:15 IST

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, जानिए क्या कहते हैं सभी 12 राशियों के सितारे; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2nd May: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: Unsplash (Representative Image)

Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 2 मई 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की प्रंशसा हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों का आज का दिन आज काफी संर्घषभरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस की चिंताओं से घिरे रहेंगे। पार्टनर के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। घर के किसी काम को लेकर परिवार के साथ विवाद हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कोई बात परेशान कर सकती है। इसलिए संयम से काम लें। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। बिजनेस करने वालों को आज मुनाफा होगा। सेहत को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

कर्क राशि  (Cancer)

कर्क राशि वाले आज किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। किसी की बातों में आने से बचें। मानसिक तनाव के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। मन को शांत रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

सिंह राशि  (Leo)

सिंह राशि वाले अगर कुछ नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए सबसे सही रहेगा। आज आपको नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लम्बे समय से किसी बीमारी को लेकर परेशान हैं तो आज आपको अपनी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं, आज आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। किसी को कर्ज देने से बचें। दान-पुण्य का काम करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि  (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों का दिन आज काफी तनावभरा रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। बिजनेस के क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्णय लेने से सोच-विचार जरूर करें। ऑफिस में टीम मेंबर्स के साथ मिलाजुला व्यवहार रखें। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सुकूनभरा साबित होगा। काफी दिनों से रुका हुआ काम आज बन जाएगा। बिजनेस में मुनाफा मिलने का योगा है। नौकरी में आज आपके काम की प्रशंसा होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लम्बे समय से रुके हुए काम आज बन जाएंगे। बिजनेस में आज आपको खूब मुनाफा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। आज ऑफिस में आपको अत्यधिक काम करना पड़ेगा। बिजनेस में भी कुछ खास लाभ नहीं होगा। आज कोई दुखद समाचार भी आपको परेशान कर सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें। 

ये भी पढ़ें: Budhwar Ka Vrat: करने जा रहे हैं बुधवार का व्रत? इस विधि से करें गणपति बप्पा की पूजा, जान लें नियम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 2 May 2024 at 06:15 IST