अपडेटेड 2 January 2025 at 07:11 IST

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन? पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2nd May: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 2 जनवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है और नौकरी में तारीफ मिल सकती है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा, और पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज थोड़ा मुश्किल दिन हो सकता है। बिजनेस के बारे में सोच-सोच कर परेशान हो सकते हैं। पार्टनर से अनबन हो सकती है और परिवार में भी कुछ विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन संयम बनाए रखें। परिवार के साथ समय बिताएं और बिजनेस में फायदा हो सकता है। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोग आज यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं, लेकिन शांति बनाए रखें। वाहन चलाते वक्त सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है। अगर लंबे समय से बीमारी से परेशान थे तो आज राहत मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। किसी बात से मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन बिजनेस में फायदा हो सकता है। कर्ज देने से बचें और दान-पुण्य के काम करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और नौकरी में भी दिन अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा, सेहत का ध्यान रखें, और वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। पुराने विवाद को लेकर परेशानी हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए पैसे खर्च करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-समझ लें। ऑफिस में अपने सहयोगियों से अच्छे से व्यवहार करें और सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शांति और आराम का रहेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। नौकरी में तारीफ मिल सकती है और आप यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऑफिस में ज्यादा काम करना पड़ेगा और बिजनेस में खास फायदा नहीं होगा। कोई दुखद खबर भी परेशान कर सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: Multani Mitti: सर्दियों में भी चेहरे को चांद सा चमका देगी मुल्तानी मिट्टी! जानिए इसके फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 2 January 2025 at 07:11 IST