अपडेटेड 29 March 2025 at 06:40 IST
Aaj Ka Rashifal: शनि अमावस्या पर चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी; पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29th March 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal: आज यानी शनिवार, 29 मार्च 2025 के दिन शनि अमावस्या मनाई जा रही है। ये दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन खास रहेगा। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन बहस से बचें। सेहत का ध्यान रखें और पार्टनर के साथ समय बिताएं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। आज दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। मन शांत रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन खास रहेगा। बिजनेस और नौकरी में तरक्की हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। नए लोगों से मिल सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहें। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer)
आज सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में फैसले सोच-समझकर लें। नौकरी में ध्यान से काम करें। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए ज्यादा न सोचें। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है, लेकिन पैसों के लेनदेन से बचें। लव लाइफ में अड़चनें आ सकती हैं, तो पार्टनर के साथ समय बिताएं। यात्रा का योग है।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा। आज पैसा निवेश करने का अच्छा दिन है और संपत्ति खरीदने का भी योग है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन ज्यादा धन खर्च न करें। नौकरी में अच्छा समय रहेगा।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन मेहनत करने वाला रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें। बिजनेस में बड़ा निवेश न करें। ऑफिस में टीम के साथ अच्छे से काम करें और सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शांत मन से रहें, वरना किसी से मनमुटाव हो सकता है। ऑफिस में भारी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रिश्तों में समय बिताएं।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन खास रहेगा। किसी की सोच को खुद पर हावी न होने दें। नौकरी में सराहना मिल सकती है, लेकिन बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए निवेश से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन खास रहेगा। डर पर काबू रखें और रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन किसी से बहस न करें। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज खुशी का दिन है। संतान सुख मिल सकता है। पुराने कानूनी मामलों में हल मिल सकता है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा और नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन ठीक रहेगा। बिजनेस में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। नौकरी में सराहना मिल सकती है। रिश्तों को खुद पर हावी न होने दें। दोस्तों के साथ समय बिताएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 March 2025 at 06:40 IST