अपडेटेड 22 February 2024 at 11:44 IST

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशिवालों के लिए शानदार रहने वाला है, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22th February: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: Unsplash

Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 22 फरवरी 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला हो सकता है। आज के दिन झगड़े आदि में पड़ने से बचें। दूसरों के मामलों में बोलना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हेल्थ को लेकर परेशानी हो सकती है। परितवार के साथ वाद-विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। कई समय से रुके हुए काम आज बन सकते हैं। नौकरी में काम की सराहना हो सकती है। कोई भी काम करने से पहले परिवार से सलाह जरूर लें। फालतू खर्चों से बचें। आज कहीं घूमने जाने का योग है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। बिजनेसपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टनरशिप में मन-मुटाव आ सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात का योग है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं।

कर्क राशि  (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। करियर में तरक्की का योग है। बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं। हेल्थ भी अच्छी बनी रहेगी।

सिंह राशि  (Leo)

आज का दिन आपके लिए काफी थका देने वाला दिन साबित होगा। आज आपको शारीरिक रूप से कोई परेशानी हो सकती है। आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। नौकरी-बिजनेस में अड़चनें आ सकती हैं। किसी के साथ झगड़े में न फंसें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को आज के दिन बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। पैसों के लेन-देन से बचें। ज्यादा ईमानदारी आज आप पर भारी पड़ सकती है। किसी के बहकावे में आकर पैसे खर्च करने से बचें।

तुला राशि  (Libra)

आज आप किसी स्पेशल व्यक्ति के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपको बिजनेस-नौकरी में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्तर पर आज खूब मुनाफा होगा। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा इसलिए अपना ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से रुका हुआ काम आज बन जाएगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन फलदायी हो सकता है। ज्यादा तनाव लेने से बचें वरना आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में आज निवेश करेंगे तो मुनाफा मिल सकता है। हेल्थ का ध्यान रखें। नया वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताएं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी मेहनत करने वाला दिन हो सकता है। आज आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज बिजनेस में भी आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय अधिक सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप मानसिक तनाव से घिरे रहेंगे। कई रुके हुए कामों को लेकर परेशान होने से बचें। बिजनेस में लाभ के योग हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं। हेल्थ का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि बिजनेस में मुनाफा मिलने का योग है। किसी भी तरह की लड़ाई में न पड़ें। बोलचाल करते समय उचित शब्दों का ध्यान रखें। सेहत का ध्यान जरूर रखें। कहीं घूमने का योग है। 

ये भी पढ़ें: Skin Care: स्किन के खराब टेक्सचर से हो गए हैं परेशान? ट्राई करें ये टिप्स, जल्द लौट आएगी रौनक

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 February 2024 at 06:31 IST