अपडेटेड 1 March 2025 at 06:48 IST
Aaj Ka Rashifal: बढ़ सकती है इन राशियों की मुश्किलें, इनको मिलेगी खुशखबरी; पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 1st March 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal: आज यानी शनिवार, 1 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। काम और नौकरी में लाभ होगा। हालांकि, व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझ कर लें। मानसिक तनाव हो सकता है, और वाहन चलाते समय सावधान रहें। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मुनाफे वाला रहेगा। बिजनेस में अच्छा लाभ हो सकता है। पैसे खर्च करने से पहले सोचें। संपत्ति खरीदना शुभ रहेगा और नौकरी में अच्छा समय मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। बिजनेस में बड़ा निवेश न करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए ज्यादा खर्च न करें। परिवार से छोटी-सी बहस हो सकती है और सेहत में भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में तारीफ हो सकती है। पैसे निवेश करने से पहले सोच-समझ कर निर्णय लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। कोई विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहें। रिश्तों में समय दें और सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचें। लव लाइफ में थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। सेहत अच्छी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबी समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में बिना सोचे समझे कोई फैसला न लें। नौकरी में तारीफ मिल सकती है। किसी से लड़ाई-झगड़े से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है और लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। किसी से बहस करने से बचें और सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन विवादों से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें और मानसिक शांति बनाए रखें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। काम को लेकर तनाव हो सकता है और परिवार में कलह हो सकती है। अगर बिजनेस में मुनाफा नहीं होगा तो नुकसान भी नहीं होगा। शांत रहें और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 March 2025 at 06:48 IST