अपडेटेड 17 March 2025 at 06:50 IST

Aaj Ka Rashifal: मेष और कुंभ राशि की होगी बल्ले-बल्ले, नौकरी में मिलेगा सुनहरा मौका! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17th March 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: iStock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी सोमवार, 17 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। रिश्तों को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिवार का समर्थन मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में अपना काम ध्यान से करें। बिजनेस में किसी भी फैसले से पहले अच्छी तरह सोच लें। मानसिक तनाव हो सकता है। कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। डर को काबू में रखें। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शांत मन से काम करें।  

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। किसी और की राय को खुद पर हावी न होने दें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए पैसे का निवेश करने से बचें। नौकरी में अच्छे काम की सराहना हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। पैसे को ज्यादा खर्च करने से बचें। संपत्ति खरीदने के लिए समय सही है। नौकरी में भी सफलता मिल सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मन को शांत रखें, वरना मनमुटाव हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। किसी से बहस करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ समय बिताएं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में तरक्की का योग है। परिवार का साथ मिलेगा। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। पैसों के लेनदेन से बचें। लव लाइफ में थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। यात्रा पर जाने का योग है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में थोड़ी समस्या आ सकती है। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। बिजनेस में बड़ा निवेश करने से बचें। ऑफिस में टीम के साथ तालमेल रखें। दोस्तों के साथ समय बिताएं।

ये भी पढ़ें: Apple Benefits: सेहत के लिए वरदान है सेब, रोजाना खाने से हेल्थ को होंगे अनगिनत फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 17 March 2025 at 06:50 IST