अपडेटेड 16 February 2025 at 06:41 IST
Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कन्या समेत इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16th February 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal: आज यानी रविवार, 16 फरवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है। बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन शांत रहें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज कुछ परेशानियां हो सकती हैं। बिजनेस में कोई फैसला लेने से पहले सोच-समझ लें। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होने के योग हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
आज आपको शांत रहने की जरूरत है। दिन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए खुद पर काबू रखें। नौकरी में काम की सराहना हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें।
सिंह राशि (Leo)
आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में पैसे निवेश करने से पहले सोच-समझ कर निर्णय लें। नौकरी में तारीफ हो सकती है। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी से झगड़े से बचें।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन सामान्य रहेगा। बीमार हैं तो सेहत में सुधार होगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी में मन लगाकर काम करें। परिवार से सलाह मिल सकती है।
तुला राशि (Libra)
आज घूमने जा सकते हैं, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए शांत रहें। बिजनेस में लाभ हो सकता है, लेकिन ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। किसी भी काम को करने से पहले सोचें। परिवार के साथ समय बिताएं।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। पैसे के लेन-देन से बचें और ज्यादा खर्च न करें। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn)
आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी में सराहना हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार के साथ समय बिताएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। करियर में अच्छी खबर मिलेगी। नए लोगों से मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं।
मीन राशि (Pisces)
आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा, इसलिए ज्यादा बात करने से बचें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में टीम के साथ काम करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 16 February 2025 at 06:41 IST