अपडेटेड 11 February 2024 at 10:53 IST
Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11th February: आज कुछ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, वहीं कुछ राशियों के लिए आज परेशानी भरा दिन हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal: आज यानी रविवार, 11 फरवरी का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन कष्टकारी हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल।
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज आपको कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुछ मामलों में सावधान बरतें। ज्यादा खर्च न करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ (Taurus)
इन राशिवालों की किस्मत आज खुलने वाली है। नौकरी में काम की प्रशंसा हो सकती है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। शत्रुओं से सामना हो सकता है लेकिन धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
मिथुन (Gemini)
आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी काम करते समय सतर्कता बरतें। विद्यार्थी हैं तो आज जमकर पढ़ाई करें। वाहन चलते समय खास ध्यान रखें। परिवार में किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए मन को शांत रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क (Cancer)
इन राशिवालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जिन लोगों का बिजनेस है उन्हें मुनाफा हो सकता है। आज मेहनत का दिन है आपके लिए, हर कदम पर आपको कुछ पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा। परिवार के साथ नोकझोंक हो सकती है। डेली रूटीन चेकअप जरूर कराएं। आज किसी धार्मिक यात्रा का भी योग है।
सिंह (Leo)
आज आपको किसी तरह की खास उपलब्धि मिल सकती है। ये दिन आपके लिए यादगार बन सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज अच्छा लाभ होगा। मां के साथ समय बीता सकते हैं। मित्रों से आज मुलाकात करना ठीक रहेगा। ज्यादा खर्च करने से बचें। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला होने वाला है। आपको आज संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। कई जगह आपको कामयाबी मिलेगी तो कई जगहों पर आपको निराशा हाथ लगेगी। कोई बिजनेस डील आज फाइनल हो सकती है। आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा, इसलिए परिवार के साथ वक्त बिताने का समय नहीं मिलेगा।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशखबरी लेकर आ सकता है। मित्रों के साथ आप आज कुछ समय बिता सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप महत्वपूर्ण कामों में आप बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ेंगे। यात्रा पर जाने से पहले बजट तैयार करें वरना आज अधिक खर्चा हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आप काफी ज्यादा इमोशनल होने वाले हैं। आपको प्रेम में किसी तरह का दुख मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत भी उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफे के योग हैं। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। आज आपको बेहद शांत होकर हर निर्णय लेना है।
धनु (Sagittarius)
आज आप कुछ नए लोगों से मिल सकते हैं। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको किसी मित्र या जानकार की बातों में आने से बचना होगा। महत्वपूर्ण मामले आज गति पकड़ेंगे। आप अपने कामों को लेकर आलस्य न दिखाएं, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (Capricorn)
आज आपको दान-पुण्य के काम करने का मौका मिल सकता है। अपना लाइफस्टाइल सुधारने की कोशिश करें। अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, तभी आप पेट संबंधित समस्याओं से बच सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहने वाला है। आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिल सकती हैं। धन लाभ के योग है। ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है।
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए नाम कमाने का दिन हो सकता है। आज आपको दान-पुण्य का काम करना है। अगर आपके रिश्ते परिवार के साथ खराब है तो आज उनमें कोमलता आ सकती है। वाद-विवाद से बचें। निवेश करते समय जांच-पड़ताल जरूर करें। आज का दिन अच्छा बितेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 February 2024 at 10:43 IST