अपडेटेड 10 February 2025 at 06:42 IST

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, किन राशियों का चमकेगा भाग्य, किन्हें होगी परेशानी? जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10th February 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: Shutterstock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी सोमवार, 10 फरवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में कुछ अच्छा हो सकता है। किसी भी काम को करने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें। नौकरी में आपको कुछ पावर मिल सकता है, वहीं बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। पैसों के लेन-देन से बचें और खर्च कम करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में दिन अच्छा जाएगा और बिजनेस में भी मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं और सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में ध्यान लगाएं। आज ज्यादा खर्च से बचें, परिवार में थोड़ा विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मन में किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा खर्च न करें। धैर्य रखें, परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। तनाव आपको परेशान कर सकता है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन किसी को उधार न दें। परिवार से किसी बात पर सलाह मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप बिजनेस या करियर में बड़ा कदम उठा सकते हैं। करियर में तरक्की के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताएं और वाहन चलाते समय सावधान रहें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप बिजनेस में बड़ा फैसला ले सकते हैं और नए प्रोजेक्ट्स से मुनाफा मिलेगा। नौकरी में अड़चनें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और घूमने का अच्छा समय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में लाभ होगा और बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला न लें। पैसों के लेन-देन से बचें और किसी को उधार देने से पहले सोचें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस और नौकरी में लाभ मिलेगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। सेहत में कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन पार्टनर के साथ समय बिताएं। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। किसी से झगड़े में न पड़ें। सेहत का ध्यान रखें और मानसिक तनाव से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कठिन हो सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है और ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। धैर्य रखें और मतभेदों से बचें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: Methi ke Beej: जड़ों से सिरों तक बालों के लिए वरदान है मेथी के बीज, जानिए फायदे और इस्तेमाल का तरीका


 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 February 2025 at 06:42 IST