अपडेटेड 10 February 2024 at 11:20 IST
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए है भारी, रहें सावधान, जानिए 10 फरवरी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: शनिवार का दिन जहां कुछ राशियों के लिए शानदार रहेगा वहीं कुछ राशियों को आज सावधान रहने की जरूरत है।
Aaj Ka Rashifal: आज यानी शनिवार, 10 फरवरी 2024 के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए जहां शानदार रहेगा वहीं कुछ राशियों को आज के दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
आज का राशिफल
मेष राशि (Aries)
आज के दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आप किसी तरह की कठिन स्थिति से गुजर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार के साथ भी कलह-कलेश हो सकता है। प्रेम में असफलता के संकेत है। आज किसी भी तरह का शुभ काम करने से बचें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी भारी रहने वाला है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कामकाज में वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वालों को आज काम को लेकर सराहा जा सकता है। किसी भी नए काम को करने से पहले विचार जरूर करें। भावनाओं पर काबू रखें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। यात्रा पर जाने के संकेत हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन इन राशिवालों के लिए मिला-जुला रहेगा। किसी भी तरह के वित्तीय लेन-देन से बचें। हेल्थ से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। परिवार के साथ आज का दिन सुकूनभरा रहेगा। व्यवसाय भी वृद्धि हो सकती है। ऑफिस में मन लगाकर काम करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के तहत किसी के साथ पार्टनरशिप हो सकती है। समझदारी से निर्णय लें। दोस्तों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी हैं तो आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन व्यवसायिक दृष्टि से अच्छा होगा। कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नौकरी में भी सफलता मिल सकती है। प्रमोशन के आसार है। किसी भी बात को लेकर अड़े ना। आज परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। कर्जा लेने से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
कन्या राशि (Virgo)
इस राशि के लोग आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दो-चार हो सकते हैं। इसलिए अपना ध्यान रखें। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत आ सकती है इसलिए सब्र से काम लें। व्यापार और नौकरी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। आज आपको विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है।
तुला राशि (Libra)
आज आपको अपनी जेब बचाकर रखनी पड़ेगी। आज आप खरीदारी पर खूब खर्च कर सकते हैं। ऐसे में सोच समझकर ही खरीदारी करें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। धन निवेश करने से पहले कई बार सोचें। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए लक्ष्य प्राप्ति का दिन साबित हो सकता है। आपको दोस्तों, परिवारजनों का साथ मिलेगा। कामकाज में तरक्की हो सकती है। धन में बढ़ोतरी का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगा। कुछ मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके कारोबार के लिए अच्छा हो सकता है। धन में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में आपको धोखा मिल सकता है। इसलिए सोच समझकर फैसला लें। अगर निवेश करने का सोच रहे हैं तो आज न करें, वरना आपको घाटा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ मुलाकात जरूर करें।
मकर राशि (Capricorn)
आज कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज आपका मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकते हैं जिन्हें आप बात करके सुलझा सकते हैं। ज्यादा खर्चा न करें। धन में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है। किसी भी बहकावे में न आएं। परिवार और प्यार का सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। आर्थिक संकट से दो-चार हो सकते हैं। बजट बनाकर ही कहीं बाहर घूमने निकलें। स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।
मीन राशि (Aquarius)
आज मीन राशि वालों के लिए संघर्ष का दिन है। आपकी तबीयत कुछ बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में खटपट हो सकती है। व्यापार-नौकरी में ठीक-ठाक प्रदर्शन रहेगा। परिवार का सहयोग न के बराबर मिलेगा। दोस्तों से मिलने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको निराशा ही मिलेगी। आज कोई पुराना जानकार आपके जीवन में लौट सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 February 2024 at 10:43 IST