अपडेटेड 5 February 2024 at 22:32 IST
Zodiac Signs: इन 4 राशियों के लोग होते हैं खाने के लालची, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं शामिल
Astrology के मुताबिक कुछ राशियों के जातक खाने के बहुत ही लालची होते हैं। कुछ राशि के जातक बहुत ही भुक्खड़ माने जाते हैं।
These Zodiac Signs Greedy For Food: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष से लेकर मीन तक 12 राशियां होती है और हर व्यक्ति की अपनी अलग राशि होती है और इन सभी राशियों का अपना चरित्र और गुण होता है। वहीं राशियों का असर जातक के जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में कुछ ऐसी राशियां भी हैं, जिनके जातकों को ज्योतिष में बहुत ही भुक्खड़ माना जाता है।
दरअसल, ऐसे बहुत से लोग हैं, जो खाने-पीने के बहुत ही शौकीन होते हैं, वहीं कई लोग तो खाने को लेकर इस कदर शौकीन होते हैं कि वो खाने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों पर उनकी राशि का गहरा असर होता है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन सी राशियां है, जिन्हें खाने के लिए भुक्खड़ माना जाता है।
इन राशियों के जातक होते हैं खाने के बेहद शौकीन
मेष राशि (Aries)
ज्योतिष के मुताबिक इस राशि के लोगों को खाने-पीने का बेहद शौक होता है। ये लोग फैट वाला तला हुआ खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं कहते हैं कि इस राशि के लोगों को नए-नए व्यंजनों का स्वाद लेना काफी पसंद होता है। ये लोग बाहर खाने के साथ ही घर पर खुद भी बनाकर खाना पसंद करते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है और इन्हें वैभवशाली जीवन का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लोग खाने और घूमने के बेहद शौकीन होते हैं। राशि गणना के मुताबिक ये लोग पार्टियों में तरह-तरह के डिशेज का अनुभव लेने के लिए ही जाते हैं, लेकिन ऐसा करना इनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें… Men Health: महिलाओं ही नहीं पुरुषों के लिए भी वरदान है अलसी के बीज, कई समस्याएं होती हैं दूर
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है। इन जातकों को हर तरह की मीठी चीजें चखने का जोश होता है। ये लोग मीठा खाना तो बहुत ही पसंद करते हैं, लेकिन बाकी डिशेज संतुलित ही होती हैं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोग भोजन में पोषक तत्वों का बहुत ख्याल रखते हैं। इस राशि के लोग पारंपरिक खाना खाना पसंद करते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 5 February 2024 at 22:32 IST