अपडेटेड 16 July 2025 at 09:34 IST

Rashifal: मीन राशि वालों के परिवार में रहेगी सुख-शांति, वृश्चिक राशि के लोगों को किस्मत का मिलेगा साथ; जानें अपनी राशि का हाल

16 जुलाई का दिन जहां कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा तो कुछ के लिए शुभ रहने वाला है। ऐसे में आईए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

aaj ka rashifal | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल आपके जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आ सकता है। 16 जुलाई का दिन जहां कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा तो कुछ के लिए शुभ रहने वाला है। ऐसे में आईए जानते हैं कि आज के दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। आपके अनाब-शराब खर्चे हो सकते हैं। मानसिक तनाव होने के आसार हैं। बिजनेस में दिन ठीक-ठाक रहेगा।  

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज यात्रा के दौरान कष्ट होना संभव है। आपकी आय प्रभावित हो सकती है। बच्चों की सेहत पर विशेषकर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंध में झगड़े हो सकते हैं, बचने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज प्रेम-संबंध और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। कोर्ट कचहरी से जितना हो सकें दूर रहने की कोशिश करें। शत्रुओं पर दबदबा कायम रह सकता है। किसी वाद-विवाद से बचें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज जीवनसाथ के साथ-साथ खुद के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। गुण और ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियो को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजों में सफलता मिलनी संभव हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज सोच-समझकर निवेश करें। बिजनेस में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। किसी भी काम से पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। धन हानि के संकेत हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई भी काम ध्यानपूर्वक करें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं जिससे मन खुश रहेगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन व्यापार के लिए शुभ है। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। परिवार की सहमति के बिना कोई काम न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी भी बात को लेकर तनाव लेने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज सोशल मीडिया थोड़ा संभलकर इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य कमजोर रहने की आशंका है। खान-पान का ध्यान रखें।  छात्रों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज के दिन आप कोई मुसीबत मोल लेने से बचें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आप अपने प्रेमी को किसी तरह की खास भेंट दे सकते हैं। प्रेमी जोड़े के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लेने के लिए दिन शुभ है। किसी बात का अज्ञात भय सता सकता है।  

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज के दिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई काम करते समय धैर्य बनाए रखेंगे तो लाभ मिलने के आसार हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: प्याज और लहसुन खाना पाप है क्या? प्रेमानंद महाराज ने दिया जवाब
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 July 2025 at 07:58 IST