अपडेटेड 13 July 2024 at 15:51 IST
Vastu Tips: तेज पत्ते पर रखकर जलाएं ये 2 चीज, खत्म होता है वास्तु दोष
What happens when you burn cloves and camphor together? यदि आप अपने आसपास नकारात्मक ऊर्जा महसूस करते हैं तो आप तेज पत्ते के साथ कपूर और लौंग जला सकते हैं।
Burning camphor and cloves and bay leaf benefits: घर में यदि तेजपत्ता और कपूर के साथ लौंग का धुआ दिया जाए तो इससे जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। बता दें कि तेज पत्ते के साथ लौंग और कपूर जलाने से हमारे आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है। इसके अन्य फायदे भी हैं। उनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि तेज पत्ते के साथ कपूर और लौंग जलाई जाए तो इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
कपूर, लौंग और तेज पत्ता जलाने के फायदे
- इन तीनों को एक साथ जलाने से वास्तु दोष दूर हो सकता है। बता दें कि वास्तु दोष लग जाए तो घर की तरक्की रुक सकती है। ऐसे में यदि आप वास्तु दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप अपने घर में तेज पत्ते के ऊपर कपूर और लौंग चला सकते हैं।
- यदि आप सफलता पाना चाहते हैं तो रोज शाम को तेज पत्ते पर कपूर और लौंग रखकर जलाएं।
- यदि कपूर और लौंग के साथ तेज पत्ता जलाया जाए तो ऐसा करने से घर में सुख शांति भी आ सकती है। वहीं कलेश भी दूर होता है।
- यदि आप अपने घर में खुशहाली लाना चाहते हैं और परेशानियों से राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप तेज पत्ते के साथ लौंग और कपूर जला सकते हैं।
- बता दें कि धन की कमी को दूर करने के लिए लौंग, कपूर और तेज पत्ता आपके बेहद काम आ सकता है।
- जैसा कि हमने पहले भी बताया नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में लौंग के साथ कपूर और तेजपत्ता जलाया जाए तो यह उपयोगी साबित हो सकता है।
- यदि रोज शाम को तेज पत्ते के अंदर लौंग और कपूर को जलाया जाए तो इससे माता लक्ष्मी की कृपा भी आपके जीवन पर बनी रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 July 2024 at 15:51 IST