अपडेटेड 20 February 2024 at 09:57 IST
Dream Astrology: सपने में इन चीजों का दिखना होता है बेहद अशुभ, दुख-परेशानी के आगमन का है संकेत
Swapna Shastra: अगर आप अपने सपने में इन चीजों को देखते हैं तो आपको फौरन सावधान हो जाना चाहिए।
Swapna Shastra: सोते समय हमें कई तरह के सपने आते हैं, स्वप्न शास्त्र में इन सपनों के कई तरह के अर्थ होते हैं। कुछ सपने लोग भूल जाते हैं तो कुछ सपने उन्हें सुबह उठने के बाद भी याद रह जाते हैं। ऐसे में लोग अपने सपनों का अर्थ ढूंढने की कोशिश करते हैं।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार जहां सपने में कुछ चीजों का दिखना शुभ होता है तो वहीं कुछ सपने जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देते हैं। ऐसे में अगर आप नीचे दी गई चीजों को अपने सपने में देखते हैं तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में भारी परेशानी आने वाली है। तो चलिए जान लेते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें सपने में देखना मुसीबत का संकेत होता है।
सपने में इन चीजों का दिखना होता है अशुभ
भूत-प्रेत
भूत-प्रेत को नकारात्मक ऊर्जा माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने सपने में किसी तरह का भूत-प्रेत देखते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसका सकेंत होता है कि आपके घर में नेगेटिव एनर्जी है या फिर घर में दुख-परेशानी आने वाली है।
जटाधारी साधु
सपने में जटाधारी साधु का दिखना भी अशुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना भारी आर्थिक नुकसान का संकेत होता है। साथ ही ये भारी मुसीबत की ओर भी इशारा है।
नाखून टूटना
अगर आपने सपने में अपने या किसी और के नाखून कटने का सपना देखा है तो आपको सावधान रहना चाहिए। ये सेहत खराब होने का संकेत है। इसलिए आपको अपनी और अधिक देखभाल करनी शुरू कर देनी चाहिए।
काट रहे हैं पेड़ की डाल
अगर आपने ऐसा सपना देखा है जिसमें आप पेड़ की डाल काट रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस तरह का सपना आने वाली मुसीबत का संकेत है। इस तरह के सपने से घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 20 February 2024 at 08:58 IST