अपडेटेड 26 December 2025 at 11:14 IST

Surya Shani Yuti 2026: नए साल में सूर्य और शनि की बनने जा रही युति, इन 4 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Surya Shani Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है और इस नए साल में सूर्य और शनि की युति बनने जा रही है। जिससे कुछ राशि वालों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Surya Shani Yuti 2026 | Image: Freepik

Surya Shani Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर और उनकी युति व्यक्ति के जीवन में बेहद महत्वपूर्ण माना जाती है। वहीं साल 2026 ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से महत्वपूर्ण  माना जा रहा है। क्योंकि इस साल सूर्य और शनि एक साथ आने वाले हैं। सूर्यदेव को 'ग्रहों का राजा' और सफलता व मान-सम्मान का कारक माना जाता है, वहीं शनि 'कर्मफल दाता' और न्याय के देवता हैं। 

जब इन दोनों ग्रहों की युति होती है तो यह बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। अब ऐसे में सूर्य और शनि की युति से किन राशियों के लिए शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

सूर्य-शनि की युति से मेष राशि वालों को लाभ 

मेष राशि वालों के लिए सूर्य-शनि की युति करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस साल आपके प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

सूर्य-शनि की युति से सिंह राशि वालों को लाभ

सूर्य और शनि की युति से सिंह राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। कारोबारियों के लिए यह समय विस्तार का है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है।

सूर्य-शनि की युति से धनु राशि वालों को लाभ 

सूर्य-शनि की युति से धनु राशि वालों को मनचाहा परिणाम लेकर आया है। यह युति भाग्य के द्वार खोलने वाली साबित होगी।  जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। आपकी रुचि धार्मिक और मांगलिक कार्यों में बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

ये भी पढ़ें - Skin Detox Tips: चेहरे को पिंपल फ्री और चमकदार बनाने के लिए 3 दिन तक जरूर अपनाएं ये टिप्स, अभी नोट कर लें 

सूर्य-शनि की युति से कुंभ राशि वालों को लाभ 

सूर्य-शनि की युति कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सफलता प्राप्ति लेकर आएगी। आप नया घर या फिर नई गाड़ी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 December 2025 at 11:14 IST