Surya Rohini Nakshatra Gochar 2026: सूर्य करने जा रहे हैं रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, नौतपा होगा शूरू; इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Surya Rohini Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश एक बेहद महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। इस साल भी सूर्य देव जल्द ही रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं, जिसके साथ ही 'नौतपा' की शुरुआत हो जाएगी। नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ती है, वहीं ज्योतिष शास्त्र में ये बदलाव कई राशियों के जीवन में तरक्की और खुशहाली के नए मार्ग खोलने वाला है। आइए जानते हैं।

Surya Rohini Nakshatra Gochar 2026 | Image: Freepik

Surya Rohini Nakshatra Gochar 2026: सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर एक बेहद महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। साल 2026 में सूर्य देव जल्द ही चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन न केवल मौसम में बड़ा बदलाव लाएगा, बल्कि इसके साथ ही भीषण गर्मी का प्रतीक माने जाने वाले 'नौतपा' की शुरुआत भी हो जाएगी।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में आते हैं, तो पृथ्वी पर तापमान तेजी से बढ़ता है। लेकिन ब्रह्मांड का यह फेरबदल सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि कुछ राशियों के लिए सुनहरे दिन भी लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

क्या होता है नौतपा और इसका महत्व?

जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो शुरुआत के पहले 9 दिनों को 'नौतपा' कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर बिल्कुल सीधी पड़ती हैं, जिससे अत्यधिक गर्मी होती है। माना जाता है कि नौतपा में जितनी अच्छी गर्मी पड़ती है, मानसून उतना ही बेहतर होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय ऊर्जा, संकल्प और बड़े बदलावों का होता है।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से बेहद फलदायी रहेगा। आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र में लोगों को आकर्षित कर पाएंगे। अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं और निवेश से भारी मुनाफा हो सकता है।

वृषभ राशि 

रोहिणी नक्षत्र वृषभ राशि में ही आता है, इसलिए सूर्य का यह गोचर आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने की उम्मीद है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी खुद सूर्य देव हैं। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का जाना आपके करियर को एक नई उड़ान देगा। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने का सोच रहे थे, तो इस दौरान अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के संकेत हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी रहेंगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह गोचर शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला होगा।

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए सूर्य गोचर कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय लेकर आया है। शत्रु परास्त होंगे। विदेश से जुड़ा व्यापार आपके लिए लाभ लेकर आया है। सेहत में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें - Surya Dev Stotra: आज रविवार के दिन करें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, स्वास्थ्य  में होगा सुधार; कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 24 May 2026 at 12:09 IST