अपडेटेड 12 November 2025 at 23:01 IST
Surya Nakshatra Parivartan 2025: नवंबर की इस तारीख को सूर्य करने वाले हैं शनि के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
शनि और सूर्य का ये मिलान कई राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है। तो आइये जानते हैं किन राशियों को किस तरह से मिलगा लाभ।
Astrology Tips In Hindi: हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का महत्व अधिक होता है। वहीं सूर्य को सभी ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक माना गया है। जब भी सूर्य अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर हर व्यक्ति की राशि और जीवन पर दिखाई देता है। इस बार सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 19 नवंबर 2025 को होने वाला है।
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन
द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 नवंबर को सूर्य विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, और 2 दिसंबर 2025 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे।
अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, इसलिए इस अवधि में सूर्य और शनि की ऊर्जा का विशेष मेल देखने को मिलेगा। यह समय कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-
किन राशियों की चमकेगी किस्मत?
वृश्चिक राशि
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी या बिजनेस में प्रमोशन या आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा। सूर्य की कृपा से काम में मन लगेगा और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। नई योजनाएं भी सफलता देंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत खास रहेगा, क्योंकि सूर्य इनकी राशि के स्वामी हैं। इस दौरान आपको काम में पहचान मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
19 नवंबर से 2 दिसंबर तक का समय सूर्य और शनि की संयुक्त ऊर्जा से भरा रहेगा। यह समय अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। जिन राशियों पर सूर्य की कृपा होगी, उनके जीवन में नई चमक और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 23:01 IST