अपडेटेड 3 April 2024 at 17:27 IST

Surya Grahan April 2024: कब लगेगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण? नोट करें डेट-समय

Surya Grahan April 2024: साल के पहले चंद्र ग्रहण के बाद जल्द ही इस तारीख को सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

Follow :  
×

Share


सूर्य ग्रहण 2024 | Image: Unsplash

Surya Grahan April 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगा था जिसके बाद अब इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भी जल्द ही लगने वाला है। हिंदू धर्म में कोई भी ग्रहण बेहद खास होता है। ग्रहण के समय शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की सख्त मनाही होती है। इसलिए लोग किसी भी ग्रहण के शुरू होने से लेकर उसके खत्म होने के समय तक का पूरा ब्योरा रखते हैं।

वहीं, अब लोग सूर्य ग्रहण की तारीख को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हर कोई जानना चाहता है कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण किस तारीख को और किस समय लगेगा। तो चलिए बिना किसी देरी के हम बताते हैं आपको सूर्य ग्रहण की तारीख और समय के बारे में।

साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण की तारीख और समय (First Surya Grahan April 2024 Date and Time)

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल की 8 को लगेगा। भारत के समयानुसार की बात की जाए तो ये रात 9 बजकर 12 मिनट से सुबह यानी अगले दिन 9 अप्रैल को 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। खास बात ये है कि यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसकी वजह से हर तरफ अंधकार हो जाएगा।

भारत में दिखेगा या नहीं? (Solar Eclipse In India)

साल 2024 का सूर्य ग्रहण भारत (India) में नजर नहीं आएगा। यानी कि इसका असर भारत पर नहीं पड़ेगा जिस कारण ग्रहण का सूतक काल (Sutak Kaal) यहां मान्य नहीं होगा। इसलिए आप चाहे तो इस दिन पूजा-पाठ आदि जैसे शुभ कार्य कर सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को ये ग्रहण भारत में देखना है वह इंटरनेट की मदद से इस ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

भारत से बाहर यहां देगा दिखाई  (Solar Eclipse Will be visible outside of India)

जैसा कि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। हालांकि ये ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड्स, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनियाभर के कई हिस्सों में देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए कहां हुआ सस्ता और कहां मिलेगा महंगा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 March 2024 at 09:36 IST