अपडेटेड 2 October 2024 at 09:01 IST

Surya Grahan 2024: 6 घंटे 4 मिनट का सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं?

Surya Grahan 2024 2nd october 2024: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? क्या भारत में इसके सूतक मान्य होंगे या नहीं? जानते हैं...

Surya Grahan | Image: Ap

Surya Grahan 2024 2nd october 2024: आज यानी 2 अक्टूबर को इस साल यानि 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में बता दें कि सूर्य ग्रहण महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है। ज्योतिष शास्त्र में यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हिंदु मान्यताओं के अनुसार, सूर्य को आत्मा का कारक मानते हैं। ऐसे में जब भी सूर्य से जुड़ी कैसी भी हलचल होती है तो इसका सीधा असर हम मनुष्यों पर पड़ता है।

लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लिंक के माध्यम से बताएंगे कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan in India) भारत में दिखने वाला है या नहीं और इसके सूतक भारत में मान्य होंगे या नहीं। पढ़ते हैं आगे...

सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan Time in Hindi)

बता दें कि सूर्य ग्रहण आज यानी 2 अक्टूबर को रात 9:13 पर शुरू होगा। वहीं इस ग्रहण का समापन अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को आधी रात 3:17 पर होगा। 

क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

यह भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यानी सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारतीय लोगों पर नहीं पड़ेगा। मान्यता है कि जब सूर्य ग्रहण पड़ता है तो उसके 12 घंटे पहले से सूतक लग जाते हैं और मंदिर बंद हो जाते हैं। पर इस बार ऐसा नहीं होगा। 

कहां-कहां दिखेगा यह सूर्य ग्रहण?

भारत के अलावा यह प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक, चिली, ब्राजील, अर्जेंटीना, मेक्सिको, न्यू चिली, होनोलूलू, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, बेका आइलैंड, फ्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों में, पेरू में कुछ जगहों पर, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग फिजी में दिखाई देने वाला है।

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal: सिर में दर्द, आंखों में पीड़ा.. ये लोग आज हो जाएं सतर्क

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 October 2024 at 08:48 IST