अपडेटेड 11 March 2026 at 08:14 IST
Surya Gochar 2026: 14 मार्च को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों का चमक जाएगा भाग्य; मिलेगा भौतिक सुख
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव 14 मार्च 2026 को अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर न केवल प्रकृति में बदलाव लाएगा, बल्कि मानवीय जीवन और राशियों पर भी गहरा प्रभाव डालेगा। इससे विशेष रूप से 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है, जिन्हें करियर में तरक्की के साथ-साथ भरपूर भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी।
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव का राशि परिवर्तन एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते हैं, जिसे 'संक्रांति' कहा जाता है। 14 मार्च 2026 को सूर्य कुंभ राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर को मीन संक्रांति कहा जाता है।
आपको बता दें, सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और भौतिक सुखों की प्राप्ति होने वाली है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सूर्य गोचर से किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
सूर्य गोचर से मेष राशि वालों को लाभ
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर मिलाजुला लेकिन लाभकारी रहेगा। आपको विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो इस अवधि में उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है।
सूर्य गोचर से वृषभ राशि वालों को लाभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए 14 मार्च के बाद का समय 'गोल्डन पीरियड' साबित होगा। आप नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। आय के नए स्रोत खुलने से बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।
सूर्य गोचर से सिंह राशि वालों को लाभ
सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा अवसर मिलेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें - Crude Oil: सिर्फ ईरान-इजरायल ही नहीं भारत कुल 40 देशों से क्रूड ऑयल करता है इंपोर्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट
सूर्य गोचर से मीन राशि वालों को लाभ
सूर्य गोचर से मीन राशि के जातकों को प्रेम में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आपके यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। इस समय बनाए गए योजनाओं पर आपको सफलता मिल सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 08:12 IST