Surya Gochar 2026: मेष राशि में सूर्य करेंगे महागोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा राजयोग का आशीर्वाद; होगी चांदी ही चांदी
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव जल्द ही अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कई राशियों के जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।
Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर एक अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय और ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। सूर्य जब अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करते हैं, तो इसे 'मेष संक्रांति' के नाम से भी जाना जाता है। साल 2026 में सूर्य का यह महागोचर न केवल प्रकृति में बदलाव लाएगा, बल्कि मानवीय जीवन पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष गणना के हिसाब से सूर्य के मेष राशि में जाने से आदित्य मंगल योग बन रहा है। जिससे कई जातकों की कुंडली में राजयोग बनने जा रहा है। आइए जानते हैं।
मेष राशि
सूर्य आपकी ही राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। चूंकि मेष सूर्य की उच्च राशि है, इसलिए आपके व्यक्तित्व में गजब का निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।अपने आत्मविश्वास को अहंकार में न बदलने दें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर एकादश भाव में होने जा रहा है। यह समय आपकी सभी अधूरी इच्छाओं की पूर्ति का है। पुराने निवेशों से बड़ा रिटर्न मिलने की संभावना है। यदि कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है।व्यापार में किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।बड़े भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और भाग्य भाव (नौवें घर) में गोचर करेंगे। यह स्थिति आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अचानक गति पकड़ने लगेंगे।इस दौरान आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। विदेशी संपर्कों से भी धन लाभ के योग बन रहे हैं।उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर पंचम भाव में होगा, जो बुद्धि और संतान का स्थान है। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।कला, लेखन या रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को ख्याति और पैसा दोनों मिलेंगे।यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो बात विवाह तक पहुंच सकती है। आर्थिक रूप से यह समय काफी स्थिर रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 9 April 2026 at 19:45 IST