अपडेटेड 29 January 2026 at 16:04 IST

Surya Gochar February 2026: सूर्य करने जा रहे हैं गोचर, इन 4 राशियों को चमकेगी किस्मत; जीवन में आएगी खुशहाली और होगा धन लाभ

Surya Gochar February 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है। यह अब जल्द ही फरवरी महीने में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।

Surya Gochar February 2026 | Image: Freepik

Surya Gochar February 2026: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों को शुभ और उत्तम फलदायी माना जाता है, लेकिन राशि और नक्षत्रों में परिवर्तन होने से इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। वहीं 13 फरवरी को सूर्यदेव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें, 
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा, आत्मा का कारक और सफलता का प्रतीक माना जाता है। 

जब भी सूर्य अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। अब ऐसे में सूर्य के गोचर से किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति  हो सकती है और किसकी किस्मत चमकेगी? आइए इस लेख में विस्तार से जानते  हैं।

सूर्य गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी में पड़ने वाला गोचर किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। सूर्य का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी। प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। 
पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है और निवेश के लिए यह समय उत्तम है। इस राशि के जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

सूर्य गोचर से सिंह राशि वालों को मिलेंगे उत्तम परिणाम

सूर्य सिंह राशि के स्वामी है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपकी किस्मत चमकेगी। आप नया स्टार्टअप कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी और परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें - Rule Change: 1 फरवरी से बढ़ेंगे LPG के दाम? जानिए अगले महीने होने वाले 5 बड़े बदलाव, जिसका आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सूर्य गोचर से वृश्चिक राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ 

सूर्य गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। आपकी सेहत में पहले से सुधार  होगा। आपको मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सूर्य गोचर से धनु राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम 

सूर्य गोचर से धनु राशि वालों को उत्तम परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उनकी इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है। आप अपनी सेहत का जरूर ध्यान रखें। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 29 January 2026 at 16:04 IST