अपडेटेड 10 February 2025 at 07:25 IST

Shiv Puja: शिव पूजा में जरूर करें महादेव के इन मंत्रों का जप, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा!

Somwar Puja: अगर आप भी चाहते हैं कि भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव आपके घर परिवार पर बना रहे तो आपको इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

Follow :  
×

Share


भगवान शिव | Image: social media

Shivji ke Mantra: हिंदू धर्म में सोमवार (Monday) का दिन बेहद खास है। ये दिन भगवान भोलेनाथ (Bholenath) को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन व्रत कर भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करते हैं उन पर भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है और वह व्यक्ति के सभी दुखों का नाश भी करते हैं।

इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि भगवान शिव (Lord Shiv) भक्तों के थोड़े प्रयासों से ही प्रसन्न हो जाते हैं यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। वहीं, अगर आपके घर में कलह-क्लेश बना हुआ है या आप किसी प्रकार के आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो आपको सोमवार के दिन शिवजी की पूजा करते समय उनके कुछ विशेष मंत्रों का जप जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि ये मंत्र कौन से हैं।

शिवजी के मंत्र (Shivji ke Mantra)

शिव आवाहन मंत्र

ॐ मृत्युंजय परेशान जगदाभयनाशन।

तव ध्यानेन देवेश मृत्युप्राप्नोति जीवती।

वन्दे ईशान देवाय नमस्तस्मै पिनाकिने।

नमस्तस्मै भगवते कैलासाचल वासिने।

आदिमध्यांत रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे।

त्र्यंबकाय नमस्तुभ्यं पंचस्याय नमोनमः।

नमोब्रह्मेन्द्र रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे।

नमो दोर्दण्डचापाय मम मृत्युम् विनाशय।

देवं मृत्युविनाशनं भयहरं साम्राज्य मुक्ति प्रदम्।

नमोर्धेन्दु स्वरूपाय नमो दिग्वसनाय च।

नमो भक्तार्ति हन्त्रे च मम मृत्युं विनाशय।

अज्ञानान्धकनाशनं शुभकरं विध्यासु सौख्य प्रदम्।

नाना भूतगणान्वितं दिवि पदैः देवैः सदा सेवितम्।

सर्व सर्वपति महेश्वर हरं मृत्युंजय भावये।

शिव मूल मंत्र

ॐ नमः शिवाय॥

रूद्र मंत्र

ॐ नमो भगवते रूद्राय ।

रूद्र गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय
धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

ये भी पढ़ें: Today Weather: दिल्ली में फिर बढ़ेगी ठंड या मौसम रहेगा गर्म? इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए आज का वेदर अपडेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 February 2025 at 07:25 IST