अपडेटेड 14 January 2024 at 17:45 IST

Somwar Ke Upay: सोमवार के ये 5 उपाय दिलाएंगे कष्टों से मुक्ति, शिवजी भी होंगे प्रसन्न

Somwar के दिन किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाने के साथ शिवजी को प्रसन्न करने के लिए भी लाभकारी होते हैं।

सोमवार के उपाय | Image: shutterstock

Religion, Somwar Ke Upay: हिंदू धर्म में भोलेनाथ की पूजा करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि महादेव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती है। वहीं इस दिन कुछ उपायों को करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपनी कृपा बरसाते हैं। तो चलिए जानते हैं सोमवार के दिन किन उपायों को करना लाभकारी हो सकता है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • सोमवार को पूजा करना बेहद शुभ
  • धन, कर्ज, रिश्ते और सेहत से जुड़ी समस्याएं होती हैं खत्म
  • सोमवार के ये खास उपाय दिलाएंगे शिवजी की अषीम कृपा

सोमवार को करें ये खास उपाय

रुद्राक्ष का दान
अगर किसी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में कुछ ठीन न चल रहा हो। पति-पत्नी के संबंधों में परेशानियां आ रही हों, तो उन्हें सोमवार के दिन रुद्राक्ष का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने पर वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

व्रत करें
शास्त्रों के मुताबिक सोमवार का व्रत करना बहुत ही लाभकारी माना गया है। इस दिन उपवास करने से व्यक्ति के रुके हुए काम भगवान शंकर की कृपा से पूरे होने लगते हैं।

सफेद वस्तु का दान
सोमवार के दिन जरूरतमंदों को चावल, दही, सफेद कपड़ा, मिश्री, दूध और दूध से बनी चीजें और सफेद मिठाई का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने पर भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में चल रही सारी परेशानियों को दूर करते हैं।

यह भी पढ़ें… Winters: सर्दियों में बीमारियां बना रही हैं अपना शिकार? डाइट में शामिल करें लहसुन

शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें
इस दिन भगवान शिव को दूध, बेल पत्र, फूल और फल चढ़ाना शुभ माना जाता है। आप शिवलिंग के सामने दीपक या अगरबत्ती भी जला सकते हैं।

मंत्र का जाप
सोमवार के दिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है। साथ ही जीवन की समस्त परेशानियां दूर होने लगती हैं। 

यह भी पढ़ें… Raviwar Ke Upay: सूर्य की तरह चमकाना है भाग्य, तो रविवार को करें ये सरल उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 14 January 2024 at 17:45 IST