अपडेटेड 7 January 2026 at 23:12 IST

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, भारत में दिखेगा? इन राशियों की बदलेगी किस्मत और इन्हें रहना होगा सावधान

Solar Eclipse 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी महीने में लगेगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार यह ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है। मेष से लेकर मीन राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा, आइए जानते हैं।

साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, भारत में दिखेगा? इन राशियों की बदलेगी किस्मत और इन्हें रहना होगा सावधान | Image: Freepik

Solar Eclipse 2026 Date And Time: वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 का पहला ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को है। इस दिन फाल्गुन अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान कर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य ग्रहण का असर राशि चक्र की सभी राशियों पर भी पड़ने वाला है। इस दिन कई राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते इसके बारे में सबकुछ।

साल का पहला सूर्य ग्रहण कब है?

साल 2026 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 का पहला ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी 2026 की शाम को 05:31 बजे लगेगा। पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और इसी वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ नहीं रहने वाला है। पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्र और संतान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दिन मेष राशि के जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

वैदिक पंचांग के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण कई मामलों में शुभ रहने वाला है। धन प्राप्ति के योग हैं।  हालांकि, महादशा अनुकूल नहीं रहने की वजह से नुकसान भी हो सकता है। भगवान गणेश के नामों का जप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहण मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि, अगर महादशा अनुकूल है, तो लाभ हो सकता है। इस शुभ मौके पर  महामृत्युंजय मंत्र का पाठ आपके लिए शुभ हो सकता है।

सिंह राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए शुभ लेकर नहीं आने वाला है। इस मौके पर विष्णु जी की कृपा बरसने पर परेशानी दूर होगी, इसलिए इस दिन विष्णु जी की पूजा-पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण कई मामलों में अच्छा नहीं होने वाला है। इस दिन किसी से विवाद में फंस सकते हैं। नौकरी में बदलाव भी हो सकता है। इस दिन वाणी और क्रोध पर कंट्रोल रखना सही रहेगा। इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण तुला राशियों वालों के ऊपर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इस दिन अहम फैसले लेते समय घर के बड़ों की मदद लेना आपके लिए सही साबित हो सकता है। इस मौके पर मां दुर्गा के नामों का जाप करना आपके लिए सही हो सकता है।

वृश्चिक राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशियों वालों के लिए सही साबित नहीं होगा। इस दिन मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। इस दिन आपको नकारात्मक जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

धनु राशि

वैदिक पंचांग के अनुसार धनु राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अच्छा रहने वाला है। इस दिन आपको धन लाभ या अच्छे फल मिल सकते हैं। भगवान विष्णु के नामों का जाप करने से आपको और भी अधिक लाभ मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण कई मामलों में शुभ होने का संकेत दिखाई दे रहा है। हालांकि, अधिक खर्च से बचना होगा। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। इस खास मौके पर भगवान शिव के नामों का जप करें।

कुंभ राशि

वैदिक पंचांग के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि वालों को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है।  हालांकि, अगर भगवान शिव की कृपा रही तो शुभ संकेत मिल सकते हैं। इस मौके पर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण प्रतिकूल रहने वाला है, हालांकि ग्रहण के दिन आपको शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। विष्णु जी के नामों का जाप करने से आपके काम बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? भारत में कहां-कहां दिखेगा, क्या होगा सूतक काल
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 7 January 2026 at 22:56 IST