अपडेटेड 1 March 2024 at 11:31 IST

Shukrawar Upay: कंगाली से है बुरा हाल? शुक्रवार को जरूर करें इन चीजों का दान, भर जाएगी खाली तिजोरी

Shukarwar Ke Upay: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आपको इन चीजों का दान करना चाहिए।

Follow :  
×

Share


मां लक्ष्मी | Image: shutterstock

Shukarwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग शुक्रवार का व्रत कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की श्रद्धाभाव से पूजा करता है उससे माता प्रसन्न होकर उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।

वहीं, कुछ लोग अपनी आर्थिक स्थिति से काफी परेशान रहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर-तिजोरी में हमेशा धन बरकरार रहे तो आपको शुक्रवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपकी झोली खुशियों से भर देंगी और आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शुक्रवार के दिन इन चीजों का करें दान

सफेद चीजों का दान

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आपको सफेद चीजों का दान करना चाहिए। जिनमें दूध, दही, कपूर या सफेद कपड़े, आटा आदि जैसी चीजें शामिल हैं।  इन चीजों का दान करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव साधक पर बनी रहती है।

श्रृंगार का सामान

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान जरूर अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहती है। श्रृंगार का सामान माता को अति प्रिय है।

गुड़ का दान

मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन गुड़ का दान जरूर करें। इससे जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।

कमल का फूल

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें कमल का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। कमल का फूल अर्पित करने से जीवन की हर परेशानी का नाश हो जाता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा आज आपका दिन? पढ़ें राशिफल
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 07:25 IST