अपडेटेड 24 March 2026 at 23:04 IST

Lucky Zodiac Sign 2026: शुक्र करेंगे मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद

Lucky Zodiac Sign 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालता है। अब ऐसे में शुक्र मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Lucky Zodiac Sign 2026 | Image: Freepik

Lucky Zodiac Sign 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे भौतिक सुख-साधनों और संबंधों पर पड़ता है। 2 मार्च 2026 को शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं।शुक्र का मीन राशि में होना उच्च का होना कहलाता है, जहाँ वे अपनी पूरी शक्ति के साथ शुभ फल प्रदान करते हैं। 

यह गोचर न केवल प्रेम संबंधों में मधुरता लाएगा, बल्कि कई राशियों के लिए धन के द्वार भी खोलेगा। आइए जानते हैं वे कौन सी 5 भाग्यशाली राशियां हैं, जिन्हें इस गोचर से विशेष सौभाग्य मिलने वाला है।

वृषभ राशि वालों को होगा लाभ 

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। मीन राशि में शुक्र का गोचर आपकी आय के भाव में होगा। आपके आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें।

मिथुन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर दशम भाव होने जा रहा है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलेगी। समाज और कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप कला, मीडिया या फैशन जगत से जुड़े हैं, तो आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। आप घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि वालों को होगा लाभ 

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य स्थान में होगा। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।   धार्मिक या विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं, जो आपके लिए बेहद सुखद और लाभप्रद रहेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

कन्या राशि वालों को रिश्ते होंगे मजबूत 

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र सातवें भाव में गोचर करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे और रिश्तों में भरपूर रोमांस रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के सुंदर प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप से आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

मीन राशि वालों को होगा धन लाभ

शुक्र इसी राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव मीन राशि वालों पर ही पड़ेगा। आपके आकर्षण में वृद्धि होगी, जिससे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे।  आप खुद को बहुत सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा और आप एक विलासी जीवन का आनंद लेंगे।

ये भी पढ़ें - Red River: भारत की एक ऐसी नदी जो 3 दिनों के लिए हो जाती है एकदम लाल, जानें क्या है कारण 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 23:04 IST