अपडेटेड 27 November 2025 at 22:01 IST

Shukra Aditya Yoga 2025: दिसंबर महीने में शुक्र-आदित्य योग से इन 3 राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, जीवन में खुल जाएंगे तरक्की के सभी रास्ते

Shukra Aditya Yoga 2025: दिसंबर महीने में शुक्र आदित्य योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Shukra Aditya Yoga 2025 | Image: Freepik

Shukra Aditya Yoga 2025: दिसंबर महीने में  ग्रहों के राजा सूर्य और दैत्यों के गुरु शुक्र के मिलन से एक अत्यंत शुभ और प्रभावशाली योग का निर्माण होगा, जिसे शुक्र-आदित्य योग कहते हैं। यह योग कुछ राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, जो उन्हें मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और करियर में अप्रत्याशित सफलता दिलाएगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य और शुक्र एक ही राशि या भाव में एक साथ स्थित होते हैं, तो यह योग बनता है। सूर्य आत्मा, पद, पिता और सरकारी कार्यों का कारक है, जबकि शुक्र प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इन दोनों शक्तिशाली ग्रहों का मिलन जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

अब ऐसे में कौन से ऐसी 3 राशियां हैं, जिन्हें लाभ हो सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

शुक्र-आदित्य योग से मेष राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में आपके काम के लिए पहचान मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपसे सलाह लेंगे। पिता और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें और 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।

शुक्र-आदित्य योग से सिंह राशि वालों को लाभ 

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं, इसलिए यह योग उन्हें कई गुना अधिक शुभ फल देगा। इस अवधि में उनके जीवन में तरक्की के सभी रास्ते खुल जाएंगे। करियर में आप जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें - Taurus Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए 2026 बनेगा टर्निंग पॉइंट? जानें करियर, प्रेम, धन और व्यापार का पूरा राशिफल

शुक्र-आदित्य योग से धनु राशि वालों को मिलेगी सफलता 

धनु राशि के जातकों को इस योग के कारण भाग्य का प्रबल साथ मिलेगा। उनकी किस्मत पूरी तरह से उनका साथ देगी। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से उत्तम है। विदेशों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 November 2025 at 22:01 IST