अपडेटेड 4 July 2024 at 19:53 IST
Shukarwar Upay: नहाने के पानी में डालें ये एक चीज, मनचाहे जीवनसाथी की तलाश होगी पूरी; होंगे कई फायदे
अगर कोई व्यक्ति जिंदगी में कई समस्याओं से घिरा हुआ है, तो उसे शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में बस एक चीज डालकर नहाना चाहिए। इस एक उपाय से किस्मत पलट सकती है।
Shukarwar Ko Pani Me Kya Daalkar Nahaye: आमतौर पर लोग शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ थकावट और गंदगी से छुटकारा पाने के लिए नहाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने का पानी न सिर्फ आपको अच्छा और साफ-सुथरा रखने में मदद करता है, बल्कि यह आपकी जिंदगी की कई मुश्किलों को खत्म भी कर सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जीवन में चल रही कई समस्याओं का समाधान दिया गया है। उन्हीं में से एक नहाने के पानी का भी एक उपाय बताया गया है, जो कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में बस एक चीज डालकर नहाते हैं, तो इससे कई सारी परेशानियां दूर हो सकती है।
शुक्रवार को नहाने के पानी में डाले ये एक चीज, फिर देखें कमाल
ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में इत्र डालकर नहाना बहुत ही शुभ साबित होता है। इससे व्यक्ति को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में
शुक्रवार को नहाने के पानी में मिलाएं ये एक चीज कई समस्याएं होंगी दूर
शुक्र की स्थिति होती है मजबूत
ऐसा कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ा सा इत्र मिलाकर नहाने से व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होने लगती है।
मां लक्ष्मी की होती है कृपा
मान्यता है कि शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में इत्र डालकर नहाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
कर्ज से मिलती है मुक्ति
अगर कोई व्यक्ति कर्ज में डूब हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी इससे निकल नहीं पा रहा है, तो उसे शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में इत्र डालकर नहाना चाहिए। इससे जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
मिलेगा मनचाहा जीवन साथी
कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में इत्र मिलाकर नहाने से मनचाहा और अच्छा जीवनसाथी मिलता है। अगर आप भी अच्छे और मनचाहे जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो यह उपाय जरूर करें।
रुके हुए काम होंगे पूरे
अगर लंबे समय से आपका कोई काम नहीं पूरा नहीं हो रहा है, किसी न किसी तरह की बाधा आ रही है, तो ऐसे में शुक्रवार के दिन पानी में इत्र डालकर नहाना शुरू कर दें। इस उपाय से सभी रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं।
धन लाभ
नहाने के पानी में शुक्रवार के दिन इत्र डालकर नहाने से धन का लाभ भी होता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के रास्ते खुलने लगते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 4 July 2024 at 19:53 IST