अपडेटेड 7 November 2024 at 12:35 IST

दशरथ पुत्र का नाम सिर्फ 'श्रीराम' नहीं, बल्कि उनके इन 10 नामों का जाप भी करते हैं तपस्वी

What is the unique name of Ram? राम जी को बचपन में राघव कहते थे। वहीं श्री राम के अन्य 10 नाम भी हैं, जानते हैं उनके बारे में...

What is the unique name of Bhagwan Ram? | Image: social media

What are the different names of Shree Ram? भगवान श्री राम का नाम न केवल सबसे बड़ा माना जाता है बल्कि इस नाम को पवित्र भी मानते हैं। कहते हैं कि इसी नाम में सब कुछ समाया हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दशरथ पुत्र श्री राम का नाम केवल एक ही नहीं है बल्कि उनके अन्य नाम भी हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा और इन नामों का जाप तपस्वी लोग भी करते हैं। 

आज का हमारा लेख इन्हीं नामों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि श्री राम के अन्य नाम (What is the unique name of Bhagwan Ram?) क्या हैं और उनके अर्थों के बारे में पता होना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे…

राम का अनोखा नाम क्या है? (What is the Sanskrit name for Ram?)

  1. श्री राम - कहते हैं इस नाम का जाप करने से मन और मस्तिष्क दोनों साथ रहते हैं और जीवन से कष्ट दूर होते हैं। 
  2. रमापति - इस नाम का जाप करने से विवाह में आने वाली बाधा दूर हो सकती है। बता दें कि सीता जी के पति को रमापति कहते हैं। 
  3. रामभद्र - इसका अर्थ है कल्याणमयी राम। इस नाम का जाप करने से व्यक्ति का कल्याण होता है। 
  4. रामचंद्र - जैसा कि नाम से पता चलता है कि चंद्रमा के समान मनोहर राम। इस नाम का जाप करने से शांति और आनंद की प्राप्ति होती है। 
  5. रघुनाथ - श्री राम जी रघुवंशी थे इसी कारण उन्हें रघुनाथ कहते हैं। इसका जाप करने से शिक्षा लाभ मिलता है। 
  6. हरि - इसका अर्थ है पाप-ताप को हरने वाला। इस नाम का जाप करने से पाप का नाश होता है और मन निर्मल होता है। 
  7. श्रीमान राजेंद्र - संपन्न राजाओं के राजा चक्रवती सम्राट। इसका जाप करने से मान सम्मान बढ़ता है। 
  8. दशग्रीवशिरोह - दशानन का शीश काटने वाला। इस नाम का जाप करने से शत्रुओं का नाश होता है। 
  9. सदा हनुमदाश्रय - हनुमान जी के हृदय कमल में रहने वाला। इस नाम का जाप करने से भक्ति की प्राप्ति होती है।
  10. अवधेश - इन नाम के जाप से नौकरी में आने वाली बांधा दूर होती है।

ये भी पढ़ें - छठ पूजा की शुरुआत कैसे हुई थी? कौन थीं इस पूजा को करने वाली पहली महिला

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 November 2024 at 12:35 IST