अपडेटेड 7 March 2024 at 19:41 IST
Shivratri 2024: रखने जा रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत? जान लें फास्ट में क्या खाएं और क्या नहीं
8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन अगर आप व्रत रखने वाले हैं, तो जान लें क्या खाएं और क्या नहीं।
Shivratri Vrat Me Kya Khaye: शिव भक्तों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था आखिरकार वह दिन कल यानी 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को आ ही गया। इस दिन देश के कोने-कोने में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग भारी संख्या में शिवायलों में पहुंचते हैं और भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना करते हैं। वहीं बहुत से लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। अगर आप पहली बार शिवरात्रि पर उपवास रखने जा रहे हैं, तो जान लें कि इस फास्ट में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं।
वैसे तो हर महीने शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है, लेकिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाने वाला महाशिवरात्रि का व्रत बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती विवाह के बंधन में बंधे थे। शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि इस दिन भगवान शिव के लिए व्रत रखकर विधि विधान से पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। तो चलिए जानते इस व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं।
महाशिवरात्रि व्रत (Mahashivratri Vrat) में क्या खाएं?
महाशिवरात्रि का व्रत दो तरह से रखा जाता है पहला एक समय भोजन करके और दूसरा पूरे व्रत में फलाहार करके।
फलाहार व्रत में खाएं ये चीजें
अगर आप फलाहार व्रत रख रहे हैं, तो आप शुद्ध पके हुए फल, जूस, मिठाई, सिंघाड़े से बनी चीजें और डेयरी प्रोडक्ट का सेवन कर सकते हैं।
भोजन वाले व्रत में खाएं ये चीजें
वहीं अगर आप एक समय भोजन करके व्रत कर रहे हैं, तो इसमें आप रोटी, सब्जी, दाल और सलाद का सेवन कर सकते हैं, लेकिन भोजन में लहसुन प्याज का सेवन न करें।
शिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
- महाशिवरात्रि व्रत में चावल, नमक, मांस-मदिरा, तामसिक चीजें, लहसुन, प्याज जैसे कई चीजों के सेवन से परहेज करें।
- इसके अलावा यदि आप ने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है, तो दिन भर कुछ न कुछ न खाएं।
- व्रत रखने के बाद सुबह मंदिर जाएं और शिवलिंग के सामने व्रत का संकल्प जरूर लें, ताकि आपके व्रत का पुण्य आपको मिल सके।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 March 2024 at 19:33 IST