अपडेटेड 24 September 2025 at 08:03 IST
Shardiya Navratri Maa Chandraghanta Puja: आज नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और महत्व
Shardiya Navratri Maa Chandraghanta Puja: आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन विधिवत रूप से मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आइए इस लेख में विस्तार से पूजा विधि, मंत्र और भोग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Shardiya Navratri Maa Chandraghanta Puja: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। वहीं आज तीसरा दिन है। यह दिन मां चंद्रघंटो को समर्पित है। पंचांग के हिसाब से आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन मां चंद्रघंटा के रौद्र रूप की पूजा करने का विधान है। माता चंद्रघंटा को साहस, पराक्रम के साथ शत्रुओं पर विजयी प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है।
अब ऐसे में इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा किस विधि से करनी है और मंत्र के साथ-साथ पूजा का महत्व क्या है?
आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मां चंद्रघंटा की पूजा किस विधि से करें?
- आप सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद साफ वस्त्र पहनें और पूजा के लिए संकल्प लें।
- इस दिन माता चंद्रघंटा की पूजा ईशान कोण दिशा में बैठकर करें।
- पूजा की शुरुआत में सबसे पहले घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। उसके बाद फल-फूल, धूप-दीप और भोग आदि अर्पित करें।
- मां चंद्रघंटा की पूजा करने के दौरान लाल रंग के वस्त्र पहनें।
- इस दिन मां दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- आखिर में मां चंद्रघंटा की आरती जरूर करें।
मां चंद्रघंटा की पूजा करने के दौरान मंत्र जाप
- ऊंं देवी चन्द्रघंटायै नमः
- या देवी सर्वभूतेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
- पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता
- ऐं श्रीं शक्तयै नमः
मां चंद्रघंटा की पूजा का महत्व
नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा को शौर्य, शक्ति और अडिग संकल्प की प्रतीक हैं। इनकी पूजा करने से स्वास्थ्य, शांति, वैभव और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, ऐसी मान्यता है कि अगर आपके काम में बार-बार रुकावटें आ रही है तो आप इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा सुबह या फिर शाम को पूरे विधान के साथ करें। इससे शुभ फलों मिल सकता है और भाग्योदय हो सकता है। आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 24 September 2025 at 08:03 IST