अपडेटेड 30 September 2024 at 11:11 IST
Navratri 2024: इस साल पालकी पर सवार होकर आ रही हैं माता रानी, जानें ये शुभ है या अशुभ
Shardiya navratri 2024 mata ki sawari: इस साल नवरात्रि पर (Navratri 2024) माता रानी पालकी पर आ रही हैं। जानते हैं ये कितना शुभ होता है और कितना अशुभ...
Shardiya navratri 2024 mata ki sawari: नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। बता दें कि इस साल नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होंगे। ऐसे में इस दिन गुरुवार पड़ रहा है। मान्यता है कि जब नवरात्रि गुरुवार या शुक्रवार को शुरू होते हैं तो माता रानी पालकी पर सवार होकर आती हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि पालकी पर आना कितना शुभ है और कितना अशुभ और नवरात्रि की सही तिथि क्या है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है आज हम आपको अपने इस लेखक के माध्यम से बताएंगे की नवरात्रि पर (Navratri 2024) माता रानी जब पालकी पर आती हैं तो ऐसा होना कितना शुभ होता है और कितना अशुभ। पढ़ते हैं आगे…
गुरुवार के दिन नवरात्रि का आना कैसा?
- जय माता रानी रविवार या सोमवार को आती हैं यानी नवरात्रि इन 2 दिनों में शुरू होते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि उनकी सवारी हाथी है।
- जब माता रानी शनिवार और रविवार को आती हैं यानी नवरात्रि इन 2 दिनों में शुरू होते हैं तो उनकी सवारी घोड़ा माना जाता है।
- वहीं बुधवार को अगर नवरात्रि शुरू होते हैं तो इसका मतलब ये है कि माता रानी नौका में आती हैं।
- पर इस बार नवरात्रि गुरुवार को शुरू हो रहे हैं। ऐसे में माता रानी पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। बता दें कि पालकी पर सवार होना अशुभ माना जाता है। पालकी पर या डोली पर माता रानी का आना इस बात का संकेत है कि महामारी, अर्थव्यवस्था में तंगी आदि समस्याएं हो सकती हैं।
- हालांकि माता रानी का वाहन शेर होता है। इसके कारण उन्हें शेरोवाली माता के नाम से भी जानते हैं।
- लेकिन नवरात्रों में वह जिस दिन आती हैं, उस दिन के हिसाब से उनका वाहन बदल जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 30 September 2024 at 11:11 IST