अपडेटेड 10 October 2024 at 07:38 IST

Navratri 2024 Day 8: नवरात्रि के 8वें दिन इस मुहूर्त में करें मां महागौरी की पूजा; जानिए पूजन विधि

Maa Mahagauri Puja: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा किए जाने का विधान है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

Follow :  
×

Share


मां महागौरी | Image: Freepik

Shardiya Navratri 2024 Day 8: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जिसके अनुसार शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी (Maa Mahagauri) की पूजा किए जाने का विधान है। इस दिन कुछ लोग लोग कन्या पूजन करके नवरात्रि उत्सव का समापन भी करते हैं।

वहीं, माना जाता है कि मां महागौरी अपने भक्तों के सभी दुखों का नाश कर उनके जीवन को खुशियों से भर देती हैं। इतना ही नहीं व्यक्ति को उसके बुरे पापों से मुक्ति देकर मां महागौरी उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति की आशीर्वाद देती हैं। ऐसे में अगर आप भी मां महागौरी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको अष्टमी तिथि के दिन शुभ मुहूर्त में महागौरी की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं मां महागौरी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा।

मां महागौरी की पूजा का मुहूर्त (Maa Mahagauri Puja Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 40 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 56 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त: रात 11 बजकर 43 मिनट से 11 अक्टूबर रात 12 बजकर 33 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त: 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।

मां महागौरी का प्रिय भोग (Maa Mahagauri Bhog)

आठवें दिन पूजा के समय मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना अति शुभ माना जाता है। इसलिए माता को इसका भोग अवश्य लगाएं। इससे मां प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

मां महागौरी पूजा विधि (Maa Mahagauri Puja Vidhi)

  • नवरात्रि के आठवें दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि सम्पन्न करें।
  • इसके बाद सफेद रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • अब मंदिर में मां महागौरी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर उनकी पूजा आरंभ करें।
  • मां महागौरी को रोली कुमकुम लगाकर, सफेद फूल, फल आदि अर्पित करें।
  • मां के आगे घी का दीपक जलाकर पूजा मंत्र पढ़ें और उन्हें नारियल एवं मीठी चीजों का भोग लगाएं।
  • इसके बाद मां महागौरी की कथा पढ़ें और आरती करें।
  • आखिर में मां महागौरी से प्रार्थना करें और भूल-चूक की क्षमा याचना करें।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा कष्टकारी, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 07:38 IST