अपडेटेड 28 November 2025 at 23:33 IST

Shaniwar Upay: शनिवार के दिन पोछे के पानी में डालें ये एक चीज, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर; घर में आएगी सुख-शांति

Shaniwar Upay: शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। वहीं इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में शनिवार के दिन पोछे के पानी क्या डालकर लगाने से सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Shaniwar Upay | Image: Freepik

Shaniwar Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित अशुभ प्रभाव दूर हो सकते हैं। साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या के दोष भी खत्म हो सकते है। वहीं हिंदू धर्म में कई तरह के उपाय किए जाते हैं, जो व्यक्ति को शुभ परिणाम दिला सकते हैं। 

शनिवार के दिन कपूर को पानी में डालकर पोछा लगाने से लाभ हो सकता है। आपको बता दें, कपूर को पूजा-पाठ में विशेष महत्व दिया गया है। इसका प्रयोग न केवल आरती में किया जाता है, बल्कि यह घर के वास्तु दोषों और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी अत्यंत प्रभावी माना गया है। आइए इस लेख में विस्तार से कपूर के पानी से पोछा लगाने के बारे में जानेंगे।

शनिवार को कपूर के पानी का पोछा लगाने का महत्व

कपूर को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। जब इसे जलाया जाता है या इसके पानी से घर में पोछा लगाया जाता है, तो इसकी सुगंध वातावरण को शुद्ध कर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि कपूर की सुगंध हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों और नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है। शनिवार के दिन, जब शनि देव का प्रभाव अधिक होता है, इस उपाय को करने से शनि दोष और अन्य ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों में कमी आती है। अगर आपके घर में किसी कोने में वास्तु दोष है या ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो रहा है, तो कपूर के पानी से पोछा लगाने से ये दोष दूर होते हैं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही कलह-क्लेश से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर के पानी से पोछा लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Rajma Kebab Recipe: सर्दियों में बनाएं ये हेल्दी क्रिस्पी राजमा कबाब, सेहत और स्वाद दोनों के लिए लाजवाब

कपूर के पानी से पोछे कैसे लगाएं?

  • शनिवार के दिन सुबह या शाम के समय घर में पोछा लगाएं। हालांकि, ज्योतिष में शाम के समय कपूर जलाने का विशेष महत्व बताया गया है, लेकिन पोछा आप सुबह भी लगा सकते हैं।
  • पोछा के पानी में आप कपूर मिला दें।
  • इस कपूर मिश्रित पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं।
  • कपूर के पोछें का पानी आप बाहर फेंक दें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 November 2025 at 23:33 IST