अपडेटेड 27 January 2024 at 10:18 IST

Shaniwar Upay: कष्टों से पानी है मुक्ति या करियर में चाहिए सफलता, शनिवार को करें लौंग के ये खास उपाय

Shaniwar Ke Totake: अगर आप दुख-कष्टों और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शनिवार के दिन लौंग के ये उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow :  
×

Share


शनिवार के दिन लौंग के खास उपाय | Image: shutterstock

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिदेव को मुख्य स्थान प्राप्त है। भगवान शनि को न्याय और कर्मों का देवता कहा जाता है। इनकी पूजा मुख्य रूप से शनिवार के दिन की जाती है। कहा जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार उन्हें फल या दंड देते हैं। इसलिए शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है।

वहीं, शास्त्रों के अनुसार अगर कुंडली में शनि दोष हो तो व्‍यक्ति का जीवन बहुत ही कष्टदायी हो जाता है। जिस कारण लोगों को बीमारी, आर्थिक तंगी, के साथ-साथ परिवार में क्लेश और करियर व बिजनेस में कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप इस दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शनिदेव को खुश करना होगा।

हालांकि, भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए आपको शनिवार के दिन उनकी पूजा-व्रत करने के साथ-साथ लौंग के कुछ विशेष उपाय भी करने चाहिए। चलिए जानते हैं कि आप भगवान शनि की कृपा पाने के लिए किस तरह से लौंग के उपाय कर सकते हैं।

शनिवार के दिन लौंग के खास उपाय

  • आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको शनिवार ही नहीं बल्कि रोजाना कुछ दिनों तक रोज रात में कपूर की टिकिया में 2 लौंग डालकर जलानी है। इससे आपके करियर-बिजनेस में जितनी भी बाधाएं बनी हुईं हैं वह सभी दूर हो जाएंगी।
  • कलह-क्लेश से मुक्ति के लिए आपको शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना है। इसके साथ ही इसमें एक लौंग डाल दें। इससे घर में सुख शांति बनी रहेगी साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा।
  • कड़ी मेहनत के बाद भी अगर आपके कई कामों में अड़चनें आ रही हैं तो आपको शनिवार की रात को घर में सरसों के तेल का दीपक जलाकर इसमें दो लौंग डालनी हैं। हर शनिवार ऐसा करने से आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगेंगे।
  • बीमारी या पीड़ाओं से दूरी बनाने के लिए आप शनिवार के दिन घर में तेल का दीपक जलाकर इसमें तीन लौंग डाल दें। अब इस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे ले जाकर रख दें। इससे आपके परिवार के सदस्यों की तमाम बीमारियां दूर हो जाएंगी। 

ये भी पढ़ें : Health Care: सिर में लग गई है ठंड? जानिए इसके लक्षण और निपटने के आसान उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 27 January 2024 at 06:08 IST