अपडेटेड 6 April 2024 at 08:21 IST
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करेंगे ये महाउपाय तो बदल जाएगी किस्मत, हर परेशानी का होगा नाश!
Shaniwar Ke Upay: अगर आप शनिदेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको शनिवार के दिन ये उपाय जरूर करने चाहिए।
Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित किया गया है। शनिदेव को कर्मदाता भी कहा जाता है। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल या दंड देते हैं। यही वजह है कि लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
हालांकि शनिदेव को खुश करने के लिए आप शनिवार के दिन उनकी पूजा करने के साथ-साथ कुछ उपाय भी कर सकते हैं। इन उपायों को करने से भगवान शनि की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहेगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।
शनिवार के उपाय (Saturday Remedies)
- शनिदेव की कृपा पाने के लिए आपको शनिवार के दिन बीज मंत्र 'ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः' का 108 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से आपको शनि दोष और साढ़ेसाती से भी राहत मिलेगी।
- शनिवार के दिन आपको काले कुत्ते की भी सेवा करनी चाहिए। दरअसल, काले रंग के कुत्ते को शनि देवता का वाहन माना जाता है। ऐसे में अगर आप उसकी सेवा करते हैं और उसे भोजन कराते हैं तो भगवान शनि की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
- शनिवार के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान शनि व्यक्ति को मनचाहा फल देते हैं। शनिवार के दिन आपको जरूरतमंद लोगों को काला छाता, कंबल, उड़द, शनि चालीसा, काला तिल, जूता, चप्पल आदि का दान करना चाहिए।
- इसके अलावा आपको शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर इस तेल को दान कर देना चाहिए। इससे शनिदोष आदि से मुक्ति मिलती है और शनिदेव का आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहता है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक इन राशियों के लिए लकी है आज का दिन, पढ़ें राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 April 2024 at 06:12 IST