Shani Vakri 2026: अगले 30 दिन शनिदेव चलेंगे उल्टी चाल, अगस्त में इन 5 राशियों का बदलेगा समय; मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद

Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में न्याय और कर्मफलदाता माने जाने वाले शनिदेव 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। अगस्त महीने में पूरे समय शनि की यह उल्टी चाल जारी रहेगी, जिसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

shani vakri 2026 Shani Dev these 5 zodiac signs will change in August bringing the blessing of good luck | Image: Meta AI

Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही शुभ व अशुभ फल प्रदान करते हैं। जब भी शनि ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका सीधा और गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।  

ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शनिदेव मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनिदेव इस वक्री अवस्था में लगभग 138 दिनों तक यानी 11 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। आने वाले अगस्त के महीने में पूरे 30 दिन शनिदेव वक्री अवस्था में ही गति करेंगे।  ग्रहों की यह उल्टी चाल कई राशियों के लिए अनुशासन और सतर्कता का समय लेकर आती है, वहीं ज्योतिषीय गणना के अनुसार अगस्त का यह महीना 5 विशेष राशियों के लिए सौभाग्य, आर्थिक लाभ और सफलता का आशीर्वाद लेकर आ रहा है।

मेष राशि   

मेष राशि के जातकों के लिए शनि की यह वक्री चाल सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियों के साथ-साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं।  

वृषभ राशि  

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना आर्थिक रूप से बेहद लाभदायक साबित होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे और फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में किए गए पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा हो सकता है।  

तुला राशि  

तुला राशि के जातकों को अपनी पुरानी मेहनत का मीठा फल मिलने वाला है। करियर और बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप पदोन्नति या वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे थे, तो अगस्त में खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्य में वृद्धि लेकर आएगा। पुराने चले आ रहे वाद-विवाद समाप्त होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

मकर राशि 

शनिदेव की कृपा से मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। पराक्रम और मेहनत के बल पर आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी।  

ये भी पढ़ें - 'धर्मेंद्र जी,आपकी लगातार सेवा, मजबूत भारत बनाने में...', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर बोले किरेन रिजिजू, यूं जताया आभार

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 July 2026 at 16:56 IST