Shani Pradosh Vrat 2026 Kab Hai: 26 या 27 जून कब रखा जाएगा शनि प्रदोष व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Shani Pradosh Vrat 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यंत धार्मिक महत्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। जब त्रयोदशी तिथि शनिवार के दिन पड़ती है, तो उसे 'शनि प्रदोष व्रत' कहा जाता है। अब ऐसे में 26 या फिर 27 शनि प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। जब प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ता है, तो उसे 'शनि प्रदोष व्रत' कहा जाता है। यह दिन भगवान शिव की कृपा पाने के साथ-साथ शनि देव की साढ़े साती और ढैया के दुष्प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। वर्ष 2026 में जून माह में आने वाले इस व्रत को लेकर भक्तों में कंफ्यूजन है। आइए जानते हैं कि शनि प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा?
कब है शनि प्रदोष व्रत?
प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जून 2026 की रात 10 बजकर 22 मिनट से शुरू होगी और 28 जून 2026 की रात 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर शनि प्रदोष व्रत 27 जून 2026, शनिवार को रखा जाएगा।
शनि प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है?
पूजा के लिए शाम को प्रदोष काल का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन पूजा का शुभ समय शाम 7 बजकर 20 मिनट से रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है।
शनि प्रदोष व्रत के दिन पूजा का महत्व
शनि प्रदोष व्रत को 'शनि त्रयोदशी' भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और शनि देव दोनों की पूजा करने से भक्तों के जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
जिन जातकों पर शनि की साढ़े साती या ढैया चल रही है, उन्हें इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत संतान प्राप्ति, धन-धान्य और मानसिक शांति के लिए उत्तम माना गया है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 15 June 2026 at 17:28 IST